Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोहली के कोच ने कहा, पहले खुद का प्रदर्शन देखे एंडरसन
    Top Story

    कोहली के कोच ने कहा, पहले खुद का प्रदर्शन देखे एंडरसन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 14, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: विराट कोहली की बल्लेबाजी पर उंगली उठाने के लिये उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने जेम्स एंडरसन को आज यहां आड़े हाथों लेते हुए उनके बयान को ‘बचकाना’ करार दिया और कहा कि इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को कोई टिप्पणी करने से पहले खुद के प्रदर्शन पर गौर करना चाहिए। कोहली ने मुंबई में चौथे टेस्ट मैच में 235 रन की धांसू पारी खेली थी जिस पर एंडरसन ने कहा था कि अनुकूल पिचें होने के कारण इस भारतीय बल्लेबाज की कमजोरियां सामने नहीं आ रही हैं। कोहली ने स्वयं एंडरसन के इस बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी लेकिन उनके कोच ने इंग्लैंड के गेंदबाज पर ही तंज कसने में देर नहीं लगायी।

    शर्मा ने कहा, ‘‘यह बचकाना बयान है। वह : एंडरसन : खुद भारतीय विकेटों पर क्या कर रहा है। पिछले दो टेस्ट मैचों से उसे एक भी विकेट नहीं मिला है। वह बहुत अच्छा गेंदबाज है लेकिन उन्हें भारतीय पिचों पर भी विकेट लेने होंगे। आप केवल इंग्लैंड की पिचों पर विकेट लेकर महान गेंदबाज नहीं बन सकते हो। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत तीन मैचों में जीत दर्ज करके श्रृंखला हासिल कर चुका है और विराट लगातार रन बना रहा है। यह असल में उनकी : एंडरसन : खीझ है।

    अगर तेज पिचों की ही बात कर रहे हैं तो इंग्लैंड से अधिक तेज विकेट तो आस्ट्रेलिया में हैं जहां विराट ने अब तक पांच शतक लगाये हैं। आस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ’’ कोहली ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर आठ टेस्ट मैचों में पांच शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 992 रन बनाये हैं और उनका औसत 62.00 है। इनमें से चार शतक उन्होंने पिछली श्रृंखला में लगाये थे। जहां तक एंडरसन का सवाल है तो उन्होंने वर्तमान श्रृंखला के जो तीन मैच खेले हैं उनमें केवल चार विकेट ले पाये हैं। पिछले दो मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। भारतीय सरजमीं पर उन्होंने जो दस टेस्ट खेले हैं उनमें 26 विकेट लिये हैं और वह कभी पारी में पांच विकेट नहीं ले पाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘समय बताएगा कि अश्विन विदेशों में भी खतरनाक हो सकता है या नहीं’
    Next Article मेरा जीवन ही मेरा जिम है : प्रियंका चोपड़ा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद मिले कई कर्मचारी, मंचा हड़कंप

    April 28, 2026

    IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, वन भूमि घोटाला मामले में जमानत याचिका खारिज

    April 28, 2026

    धनबाद के बरवाअड्डा में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, दंपती की मौत, बच्चा गंभीर

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद मिले कई कर्मचारी, मंचा हड़कंप
    • IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, वन भूमि घोटाला मामले में जमानत याचिका खारिज
    • प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम में, शाम को पहुंचेंगे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी
    • धनबाद के बरवाअड्डा में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, दंपती की मौत, बच्चा गंभीर
    • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version