Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी को ले डूबेगा जोगी का ‘माया’जाल!
    Top Story

    राहुल गांधी को ले डूबेगा जोगी का ‘माया’जाल!

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 21, 2018Updated:September 21, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष का महागठबंधन टूटता नज़र आ रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के 40-40 सीटों के फॉर्मूले से मायावती खुश नहीं थीं। अब छत्तीसगढ़ में मायावती ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। यहां विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती ने अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन कर लिया। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा प्रमुख मायावती ने यह जानकारी दी। अब तक अनुमान लगाया जा रहा था कि छत्तीसगढ़ का चुनाव बसपा कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ सकती है। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल 90 सीटों पर बसपा 35 और अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस (छत्तीसगढ़-जे) 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि अगर उनका गठबंधन जीतता है तो अजीत जोगी मुख्यमंत्री होंगे।

    कांग्रेस की उम्मीदों को झटका
    छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों से डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। अगर पिछले तीन चुनावों पर नज़र डालें तो कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है। जीत-हार में सिर्फ दो या तीन प्रतिशत का फ़र्क ही रहा है। वहीं, इन चुनावों में बसपा का वोट प्रतिशत 4 और 6 के बीच रहा है। अगर बसपा और कांग्रेस का गठबंधन हो जाता तो कांग्रेस की सरकार बनने की ज़्यादा संभावनाएं हो जातीं।

    2013 में 2 लाख से कम वोट से हारी कांग्रेस
    छत्तीसगढ़ का पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पार्टी को इस चुनाव में 39 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने करीब 1 फीसदी वोटें ज्यादा हासिल करके 49 सीटें जीत लीं। नतीजों की रोचक बात यह रही कि कांग्रेस और भाजपा की जीत का अंतर 97,574 वोट रहा, जबकि नोटा को 4,01,058 वोट मिल गए।

    लगातार 3 बार बनी भाजपा की सरकार
    2003 में इस प्रदेश के गठन के बाद से ही यहां लगातार 3 बार भाजपा की सरकार बनी है और यदि अगले चुनाव में भी कांग्रेस ने इस राज्य में जमीनी स्र पर प्रबंधन मजबूत न किया तो भाजपा को रोकना कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकता है। कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व उनके बेटे अमित जोगी को पार्टी से निकाला है और पिता-पुत्र की यह जोड़ी आंध्र प्रदेश की तर्ज पर कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। आंध्र प्रदेश में भी जगनमोहन रेड्डी ने अलग पार्टी बनाकर राज्य से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था और जोगी भी अगले विधानसभा चुनाव में इसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले साल जून में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गठन किया है और वह अगले चुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। यदि जोगी ने छत्तीसगढ़ में वोटों का विभाजन कर दिया तो भाजपा को उसका फायदा होगा। प्रदेश का चुनावी इतिहास बताता है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भाजपा से कम और स्वतंत्र उम्मीदवारों के कारण ज्यादा हारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-पाक की बैठक, एक शानदार खबर: US
    Next Article महंगाई से आम जनता बेहाल, फिर बढ़े पेट्रोल के दाम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

      May 31, 2026

      डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

      May 31, 2026

      पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

      May 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version