Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं आडवाणी: राहुल
    राजनीति

    लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं आडवाणी: राहुल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 15, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर से लोकसभा में जाहिर की गई नाराजगी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के भीतर ‘‘लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ रहे’’ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘‘तानाशाही’’ का आरोप लगा चुके राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आडवाणी जी, अपनी पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने पर आपका शुक्रिया।’’

    राहुल ने यह टिप्पणी तब की जब कुछ ही घंटे पहले आडवाणी ने लोकसभा में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, ‘‘मेरा तो मन कर रहा है कि इस्तीफा दे दूं।’’ नोटबंदी के मुद्दे पर संसद का शीतकालीन सत्र लगभग पूरी तरह ठप रहने को लेकर आडवाणी ने यह बात कही थी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आडवाणी जी कांग्रेस को नहीं बल्कि ‘‘साफ तौर पर अपनी पार्टी को फटकार लगा रहे हैं’’ जबकि भाजपा ‘‘तोड़-मरोड़कर’’ बता रही है कि वह कांग्रेस की खिंचाई कर रहे हैं। सिंघवी ने कहा, ‘‘आडवाणी जी बेहद वरिष्ठ सांसद हैं और भाजपा जानबूझकर इन चीजों को तोड़-मरोड़ कर बता रही है कि उनका गुस्सा और उनका दुख कांग्रेस के खिलाफ है। यह हास्यास्पद है। आडवाणी साफ तौर पर अपनी पार्टी को फटकार लगा रहे हैं। सकारात्मक सबूत वह है जो आपने आज, कल और सोमवार को या किसी और दिन देखा।’’

    कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा में (543 सीटों में से) 323 सीटों के साथ बहुमत से लैस दुनिया की कोई भी पार्टी कैसे तख्तियां लेकर खड़ी हो सकती है और बहस की मांग कर रहे विपक्ष से ही सवाल, चाहे अगस्तावेस्टलैंड (हेलीकॉप्टर घोटाला) हो या कुछ और, कर सकती है? विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) के उपाध्यक्ष कहते हैं कि हम बहस के लिए बेसब्र हैं…और आप साफ तौर पर इससे बच रहे हैं।’’

    इससे पहले, लोकसभा में पिछले करीब तीन हफ्ते से जारी गतिरोध पर आडवाणी का आक्रोश आज फिर से फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि उनका तो ‘‘इस्तीफा देने का मन कर रहा है।’’ आडवाणी ने व्यथित स्वर में कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा किए बिना यदि कल लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई तो ‘‘संसद हार जाएगी और हम सब की बहुत बदनामी होगी।’’ आडवाणी ने हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद आक्रोश जताते हुए कुछ अन्य दलों के सदस्यों से बातचीत में कहा, ‘‘मेरा तो मन कर रहा है कि इस्तीफा दे दूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सदन में नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा जरूर होनी चाहिए।’’ सदन के दिनभर के लिए स्थगित होने से पूर्व आडवाणी ने पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अपनी भावनाएं साझा कीं जिन्होंने इसके बाद समीप खड़े गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कुछ कहा। राजनाथ ने आडवाणी की बात तो सुनी लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया देते नहीं दिखे। आडवाणी राजनाथ सिंह को यह कहते हुए सुने गए कि वह स्पीकर से कल सुचारू रूप से सदन चलाने और नोटबंदी पर चर्चा सुनिश्चित करने को कहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार का बंपर ऐलान, डिजिटल पेमेंट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम
    Next Article पीएमओ और उपराज्यपाल ने भड़काया नौकरशाह को: केजरीवाल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

    April 25, 2026

    सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

    April 23, 2026

    महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

    April 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
    • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version