Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पेंशन तो नहीं ही दी, जान ले ली स्टेट बैंक ने
    Top Story

    पेंशन तो नहीं ही दी, जान ले ली स्टेट बैंक ने

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 29, 2018Updated:September 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनंजय कुमार
    हुसैनाबाद। पांच दिनों तक पेंशन की खातिर बैंक का दरवाजा खटखटाते आखिर रामजीत राम इस तरह हारे कि उन्होंने दुनिया ही छोड़ दी। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने रामजीत को पेंशन तो नहीं ही दी, जान जरूर ले ली। भारतीय स्टेट बैंक हुसैनाबाद की मुख्य शाखा में शुक्रवार को बैंक कर्मियों की मनमानी, कैश काउंटर की कमी का खामियाजा रामजीत को बैंक में अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
    हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिंघना गांव निवासी 64 वर्षीय रामजीत राम शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाता से वृद्धा पेंशन की रकम निकालने के लिए अपने परिजन के साथ आये थे, लेकिन बैंक में ग्राहकों की भीड़ और उमस के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें उठा कर कुर्सी पर बिठाया। पर कुछ ही देर में रामजीत ने दम तोड़ दिया। बैंक कर्मियों ने रामजीत को पिछले कुछ दिनों में केवाइसी कराने के नाम पर पांच बार लौटाया था। शुक्रवार को एक बार फिर रामजीत पैसा निकालने बैंक पहुंचे थे, लेकिन पैसा तो नहीं मिला, पर जान जरूर चली गयी।

    छह काउंटर में से तीन हमेशा बंद रहते हैंं
    भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ग्राहकों के लिए छह काउंटर जमा निकासी के लिए बनाये गये हैं, लेकिन बैंक कर्मियों की मनमानी के कारण तीन काउंटर हमेशा बंद रहते हैं। इस कारण खाताधारकों को हमेशा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि अगर किसी खाताधारक को 500 रुपये भी निकालना हो, तो उन्हें पूरे दिन बैंक में ही गुजर जाता है।

    बुजुर्गों को पेंशन निकालने में होती है भारी परेशानी
    भारतीय स्टेट बैंक हुसैनाबाद के मुख्य ब्रांच में वृद्धा पेंशन के हजारों खाताधारक हैं। ये हर महीने वृद्धा पेंशन की राशि निकालने बैंक पहुचते हैं। बैंक में वृद्ध नागरिक सेवा केंद्र नहीं होने के कारण 60 से 90 वर्ष के वृद्ध के लिए पेंशन की राशि निकालना टेढ़ी खीर है। बैंक परिसर मे खड़े कई बुजुर्गों ने बताया कि एसबीआइ की शाखा से वृद्धा पेंशन की राशि निकालना हम लोगों के लिए भगवान से भेंट करने जैसा है।

    बैंक कर्मियों की उदासीनता से परेशान रहते हैं खाताधारक
    शुक्रवार को एसबीआइ में हुई रामजीत राम की मौत के बाद मौजूद खाताधारकों ने बताया कि बैंक कर्मियों द्वारा खाताधारकों को कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जाती है। बैंक में शुद्ध पेयजल, शौचालय, पंखा की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बैंक के कर्मचारी खाताधारकों को तरजीह नहीं देते हैं। ग्राहकों ने बताया कि ब्रांच मैनेजर से भी कई बार इसकी शिकायत की गयी है, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंयुक्त विपक्ष का प्लेटफार्म अभी तैयार नहीं
    Next Article लखनऊः कॉन्स्टेबल ने ऐपल मैनेजर को मारी गोली
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version