Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मोदी शासन देश के लिए हादसा साबित हुआ: दीपांकर
    Top Story

    मोदी शासन देश के लिए हादसा साबित हुआ: दीपांकर

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा/झुमरीतिलैया। सोमवार को झुमरीतिलैया स्थित ब्लॉक मैदान में भाकपा माले कोडरमा लोकसभा संसदीय कमेटी के आह्वान पर मोदी हटाओ, देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इसी के साथ पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी। रैली में भारी संख्या में पार्टी समर्थक एवं वामदल के नेता समेत जेएमएम विधायक एवं अन्य संगठन के लोग शामिल हुए। रैली के मुख्य वक्ता माले के राष्टीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य थे। वहीं गुजरात वडनगर विधायक जिग्नेश मेवाणी, मासस विधायक अरुप चटर्जी, जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो, माले विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक विनोद सिंह, सीपीएम नेता प्रकाश विप्लव, सीपीआइ नेता महेन्द्र पाठक, एसयूर्सीआइ के राजेश रंजन, माले पोलित ब्यूरो मेंबर मनोज भक्त, गीता मंडल, पूर्व जिप सदस्य रामधन यादव, अशोक पासवान, श्यामदेव यादव, इब्राहीम अंसारी ने भी सभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता उस्मान अंसारी और संचालन संदीप जायसवाल ने किया।

    दीपांकर ने सभा को संबोधित करते हुए माले के राष्टीय महासचिव दीपांकर भट्टाचाय ने कहा कि 10 दिन पहले जिस पटना के गांधी मैदान से 2014 में मोदी ने कहा था कि मैं आ रहा हूं, उसी गांधी मैदान से भाकपा माले कि हजारों जनता ने एलान कर दिया कि मोदी जी अबकी आप जा रहें हैं। क्योंकि ये साबित हो गया है कि मोदी शासन देश के लिए एक हादसा साबित हुआ है। इसलिए 2019 के चुनाव में तो देश की जनता उन्हीं नारों को उठाकर पूछेगी कि अबकी बार का हश्र क्या हुआ? बैंकों में रखी देश की जनता की गाढ़ी कमाई के हजारों करोड़ रुपये लोन के नाम पर अंबानी अदानी जैसों को खुलेआम दे दिया जा रहा है। जिस झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश कि जनता को झांसा देकर पिछले चुनाव में उन्होंने 100 सीटें झटक लीं थी, इसबार एक-एक सीट उनसे ले लेना है।

    गुजरात मॉडल को दिखाकर झांसा दिया: जिग्नेश

    विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मोदी शासन को हटाना ही आज सबसे बड़ा राष्टÑ हित का कार्य है। क्योंकि जिस तरह गिरिडीह में एक दलित नौजवान को सांसद-विधायक की उपस्थिति में अच्छे दिन पर सवाल पूछने मात्र पर पीटकर चुप करा दिया जाता है, इनका असली चरित्र दिखलाता है।

    कोडरमा में माले के संघर्षों के साथ है जेएमएम: जगरनाथ

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक जगरनाथ महतो ने अपनी पार्टी की ओर से माले के भाजपा हटाओ, देश बचाओ नारे का पुराजोर समर्थन करते हुए कहा कि इसीलिए उनकी पार्टी कोडरमा में माले के संघर्ष के साथ है।

    भाजपा राज में कारपोरेट चारागाह बना झारखंड : अरुप

    मासस विधायक अरुप चटर्जी ने कोडरमा लोकसभा की जनता से भाकपा माले को अपना पूरा समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये जगजाहिर सत्य है कि जनता के सवालों पर सबसे पहले और मजबूती से लाल झंडे के लोग ही लगाते हैं। मोदी शासन ने पूरे देश को कारपोरेट कंपनियों की लूट का खुला चरगाह बना दिया है।

    भगत, अंबेदकर और महेंद्र सिंह के रास्ते चलेगा मेहनतकश अवाम: विनोद

    पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं बगोदर के पूर्व विधायक का़ विनोद सिंह ने कहा कि मोदी का सबका साथ सबका विकास का नारा व्यवहार में अपना विकास साबित हुआ। इसलिए कोडरमा की जनता ने इस बार तय कर लिया है देश और झारखंड को बचाना है तो भगत सिंह,अंबेदकर और महेंद्र सिंह के दिखाये रास्ते को आगे बढ़ाकर ही संभव है।

    विश्वासघात का हिसाब चुकाने की बारी है: राजकुमार

    विधायक राजकुमार यादव ने मोदी शासन द्वारा कोडरमा समेत देश की जनता से किये गये विश्वासघात का हिसाब चुकाने और कोडरमा में जनता की जमीनी दावेदारी स्थापित करने के लिए भाकपा माले के साथ मजबूती के साथ खड़े होने की अपील की। सभा को सीपीएम के राज्य नेता का़ प्रकाश विपल्व, सीपीआइ के महेंद्र पाठक, एसयूसीआइ के राजीव रंजन के अलावे ऐपवा नेता एवं जीप सदस्य जयंती चौधरी, कौशल्या दास तथा पार्टी के राज्य नेताओं में राजेश यादव, अशोक पासवान, श्यामदेव यादव, रामधन यादव, इब्राहीम अंसारी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। चिलचिलाती धूप में रैली की शुरुआत शहीदों के प्रति एक मिनट के मौन एवं झारखंड जनसंस्ति मंच कि महिला टीम प्रेरणा द्वारा प्रस्तुत जोशपूर्ण जन गीतों तथा छात्र युवाओं के जोशपूर्ण नारों से हुई।

    दीपांकर भट्टाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJ&K: बूथ पर पत्थरबाजी, BJP प्रत्याशी घायल
    Next Article रांची: प्रबंधन ने बंद की स्कूल बस सेवा, बच्चों की पढ़ाई बंद
    azad sipahi

      Related Posts

      विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन

      June 5, 2026

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version