Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओडिशा में ‘तितली’ ने कई पेड़ उखड़े
    Top Story

    ओडिशा में ‘तितली’ ने कई पेड़ उखड़े

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 11, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वरः चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ओडिशा पहुंच गया है। ‘तितली’ ने बेहद प्रचंड रूप ले लिया और ओडिशा के तटीय इलाकों में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तूफान की रफ्तार इतनी तीव्र है कि इससे गोपालपुर और बेरहामपुर में कई पेड़ उखड़ गए। वहीं तूफान से होने वाले हर नुकसान से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है, साथ ही अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ 18 टीमें तैनात कर दी गई हैं। तितली तूफान को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं राज्य सरकार आठ जिलों में ‘आरेंज वार्निंग‘ जारी कर चुकी है।

    11 और 12 स्कूल-कॉलेज बंद
    राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 11 और 12 अक्तूबर को बंद रखे जाने की घोषणा की है। साथ ही कालेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों को रद्द कर दिया है। सभी अधिकारियों के अवकाश रद्द करते हुए उन्हें तत्काल अपने मुख्यालयों में रिपोर्ट देने तथा तितली के प्रवेश के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तितली तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इसके अगले 12 घंटे में और विकराल रूप धारण करने की आशंका है।

    ट्रेन सेवाओं पर रोक
    तितली के खतरे की आशंका के कारण पूर्वी तटीय रेलवे के वालियर मंडल को उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा तट के बीच खुर्दा रोड और विजयानगरम के बीच दोनों ओर से ट्रेनों के आवागमन को अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। तूफान के मद्देनजर हैदराबाद/विशाखापत्तनम को जाने वाली ट्रेनों को शाम 6.40 बजे के बाद दुवादा से गुजरने की अनुमति नहीं है। खुर्दा रोड और विजयनगरम के बीच ईसीओआर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें, यानी हावड़ा-चेन्नई मुख्य लाइन को नागपुर-बलहरशाह- विजयवाड़ा की दिशा के माध्यम से मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है या स्थिति के अनुसार आंशिक रूप से रद्द किया जा सकता है।

    3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
    राज्य सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले क्षेत्रों से तीन लाख से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। पूरी तरह चौकस ओडि़शा सरकार ने इस आपदा का सामना करने के लिए अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस भयंकर चक्रवात के मद्देनजर हमने पहले ही तीन लाख लोगों को वहां से खाली करा दिया है तथा और लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपापुआ न्यू गिनी में भूकंप, सुनामी की चेतावनी
    Next Article लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया याद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार

      June 26, 2025

      पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू

      June 26, 2025

      चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version