Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पंजाब: रावण दहन के वक्त बड़ा ट्रेन हादसा, 70 लोगों की मौत
    Top Story

    पंजाब: रावण दहन के वक्त बड़ा ट्रेन हादसा, 70 लोगों की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 20, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ : पंजाब के अमृतसर में एक बड़े ट्रेन हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। यह हादसा अमृतसर और मनावला के बीच फाटक नंबर 27 के पास हुआ है। यह हादसा जिस वक्त हुआ, उस समय वहां रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान डीएमयू ट्रेन नंबर 74943 वहां से गुजर रही थी। रावण दहन के वक्त पटाखों की तेज आवाज के कारण ट्रेन का हॉर्न लोगों को नहीं सुनाई पड़ा। इसकी वजह से यह हादसा हो गया।

    मुआवजे का ऐलान
    घटना के बाद पंजाब सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने राज्य में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। साथ ही शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

    पिछले कई वर्षों से यहां दशहरे के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया जाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस साल भी यहां रावण दहन का आयोजन किया गया था। दहन के दौरान पटाखों की आवाज तेज होने की वजह से वहां मौजूद लोग ट्रेन के हॉर्न की आवाज नहीं सुन पाए और यह घटना हो गई। घटना के बाद पुलिस, जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। इसी के साथ ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे से बहुत दुखी हूं। यह घटना हृदय विदारक है। मेरी गहरी संवेदना मृतकों के परिवारवालों के साथ है और मैं प्रार्थना करता हूं कि जल्द से जल्द घायल पूर्णतया स्वस्थ हों। अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें तुरंत मदद के निर्देश दिए हैं।’

    मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य के दिए निर्देश
    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘अमृतसर में हुए इस हादसे के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मदद मुहैया कराने का निर्देश दे दिया है। जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने को कहा है।’ बता दें कि इस हादसे के बाद कैप्टन अमरिंदर ने अपना इजरायल दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री शनिवार को अमृतसर पहुंचेंगे। पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

    गृहमंत्री ने घटना पर जताई संवेदना
    केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पंजाब में दशहरा पर्व के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदना मृतकों के परिवारों के साथ है और घायलों के स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।’ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, ‘प्रशासन और दशहरा कमिटी की गलती है। उन्हें ट्रेन के बारे में सूचित करना चाहिए था। उन्हें यह भी तय करना चाहिए था कि यहां पर ट्रेन या तो ठहरे या धीमी हो।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रेन हादसाः बॉलीवुड स्टार्स पीड़ित परिवारों को दिया सांत्वना
    Next Article अमृतसर: ‘मां नहीं होती तो मैं भी टुकड़ों में मिलता’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

      June 26, 2025

      कामाख्या धाम में अंबुबासी की निवृति, नीलाचल पहाड़ पर दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त

      June 26, 2025

      मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वीरांगना की धरती पर हॉकी का संग्राम 17 से 22 जुलाई तक
      • जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार खेलेगी आईसीसी महिला चैंपियनशिप, न्यूज़ीलैंड दौरे से होगा आगाज़
      • मायावती ने केजीएमयू का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज रखने की मांग की
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
      • कामाख्या धाम में अंबुबासी की निवृति, नीलाचल पहाड़ पर दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version