Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»IND vs WI: कोहली और रोहित के शतक से भारत की शानदार जीत
    Breaking News

    IND vs WI: कोहली और रोहित के शतक से भारत की शानदार जीत

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 21, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। रोहित शर्मा के नाबाद 152 रन और कप्तान विराट कोहली की 140 रन की पारी की मदद से भारत ने कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्ट इंडीज को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढत बना ली।
    स्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायेर की 106 रन की पारी की मदद से आठ विकेट पर 322 रन बनाये थे । जवाब में रोहित और विराट ने इस कठिन लक्ष्य को भी एकदम आसान बनाते हुए भारत को 47 गेंद बाकी रहते ही जीत दिला दी । रोहित ने 43वें ओवर की पहली गेंद पर चंद्रपाल हेमराज को छक्का लगाकर भारत को 326 रन तक पहुंचाया ।

    गुवाहाटी के नये बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर भारत की यह पहली वनडे जीत है। वनडे क्रिकेट में यह तीसरी बार हुआ है जब किन्हीं दो भारतीय बल्लेबाजों ने 140 के पार का स्कोर बनाया है। रोहित 117 गेंद में 15 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 152 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं विराट ने अपना बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए 107 गेंद में 140 रन बनाए जिसमें 21 चौके और दो छक्के शामिल थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी की। कोहली का यह 36वां वनडे शतक है जबकि रोहित का 20वां शतक है। दोनों के बीच 15वीं बार शतकीय साझेदारी हुई है जिसमें पांचवीं बार 200 से अधिक रन बने। कोहली को अब एक दिवसीय क्रिकेट में 10000 रन का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 81 रन की जरूरत है।

    कोहली ने इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में 2000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के लगातार तीन साल 2000 से अधिक रन बनाने के रेकॉर्ड की बराबरी भी की। कोहली लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद पर स्टम्प आउट हुए जिसके बाद रोहित ने अंबाती रायुडू (22) के साथ मिलकर भारत को जीत तक पहुंचाया।

    भारत ने पहला विकेट दूसरे ओवर में 10 रन पर ही गंवा दिया था जब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (4) को थॉमस ने बोल्ड किया । इसके बाद कैरेबियाई गेंदबाजों को हताशा ही हाथ लगी क्योंकि ना तो उन्हें विकेट मिली और ना ही वे आग उगलते रोहित और विराट के बल्लों पर अंकुश लगा सके।
    इससे पहले हेटमेयर (106) के शानदार शतक की बदौलत वेस्ट इंडीज ने टेस्ट श्रृंखला के लचर प्रदर्शन से वापसी करते हुए आठ विकेट पर 322 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बायें हाथ के 21 वर्षीय खिलाड़ी ने वेस्ट इंडीज को बांग्लादेश में 2016 में पहला अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

    उन्होंने भारत के गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए अपना तीसरा वनडे शतक जड़ा। उन्होंने 78 गेंद की अपनी रोमांचक पारी के दौरान छह चौके और इतने ही छक्के लगाये। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति (पहले दो वनडे में इन्हें आराम दिया गया है) में भारत कैरेबियाई टीम के खिलाफ रन गति को रोकने में जूझता दिखा।
    गेंदबाजी लचर दिख रही थी जबकि क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा। ऐसा लगता है कि टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हल्के में लिया। हेटमेयर ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और रोवमैन पावेल (22) और कप्तान जेसन होल्डर (38) के साथ 50-50 रन से ज्यादा की भागीदारियां निभायीं। देवेंद्र बिशू ने नाबाद 22 और केमार रोच ने नाबाद 26 रन बनाए।

    हेटमेयर ने मोहम्मद शमी की गेंद को एक्सट्रा कवर में छक्के के लिए भेजकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ तो तेजी से रन जुटाये ही, पर युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन शतक पूरा करने के तुरंत बाद जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। छह दिन के अंदर टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने क बाद वापसी की कोशिश में जुटी वेस्ट इंडीज ने घरेलू कप्तान विराट कोहली द्वारा बल्लेबाजी का न्योता दिए जाने के बाद शानदार प्रदर्शन किया।
    सलामी बल्लेबाज कीरान पावेल ने 39 गेंद में छह चौके और दो छक्के से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने शाई होप (32) के साथ दूसरे विकेट के लिये 67 रन की भागीदारी निभाई। वेस्ट इंडीज ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन मर्लोन सैमुअल्स के अपने 200वें मैच में शून्य पर आउट होने के बाद गयाना के युवा बल्लेबाज ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की।

    भारत की शानदार जीत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट
    Next Article 14 नवंबर को होगी दीपिका और रणवीर सिंह की शादी
    azad sipahi

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version