Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में रची जा रही थी देश को दहलाने की साजिश
    Top Story

    रांची में रची जा रही थी देश को दहलाने की साजिश

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2018Updated:October 25, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बेहद खतरनाक साजिश को बेनकाब किया है। मंगलवार की देर रात इन एजेंसियों ने रांची के दो ठिकानों पर छापामारी की और सात हजार सिम कार्ड के साथ सिम बॉक्स भी बरामद किया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इस सिम बॉक्स की मदद से पूरे देश को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। इतना ही नहीं, सेना की खुफिया सूचनाएं भी दूसरे देशों तक पहुंचायी जा रही थीं। मामले के आरोपियों का कनेक्शन पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अरब देशों से भी मिला है।

    इस मामले में करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह छापामारी पुलिस की विशेष शाखा, एटीएस, साइबर थाना और रांची पुलिस की टीम ने की। रांची में सिम बॉक्स की बरामदगी पहली बार हुई है। अधिकारियों के मुताबिक इसके जरिये देश भर में मैसेज वायरल कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही थी। इस सिम बॉक्स से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अरब देशों में बातचीत की जाती थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है, क्योंकि सिम बॉक्स के संचालकों की तलाश इंटरपोल भी कर रही थी। इसी सिम बॉक्स का इस्तेमाल चुनाव में भी गलत ढंग से किया जा सकता था।

    मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत : सरयू राय
    राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने रांची से देश में धार्मिक उन्माद और आतंक फैलाने की साजिश के खुलासे पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है। ऐसे मामले में राज्य सरकार को और अधिक गंभीर होने की जरूरत है। मंत्री सरयू राय ने कहा है कि झारखंड में कई ऐसे स्थान हैं, जो आतंकियों की गतिविधियों के केंद्र रहे हैं। ऐसे स्थानों पर भारत सरकार और राज्य सरकार के खुफिया विभाग की लगातार नजर रहनी चाहिए, तभी हम इन पर नियंत्रण पा सकते हैं।

    क्या होता है सिम बॉक्स ः सिम बॉक्स से कॉल किया जा सकता है और बाइपास सिम बॉक्स के जरिये किसी भी कॉल को बाइपास किया जा सकता है। यही नहीं, इस उपकरण की मदद से किसी भी अंतरराष्ट्रीय कॉल को स्थानीय कॉल में बदला जा सकता है। इसके जरिये कॉल इंटरकनेक्ट प्रोवाइडर से होकर पब्लिक लैंड मोबाइल नेटवर्क के जरिये इंटरनेशनल गेटवे पर जाता है। फिर वहां से इंटरनेशनल कॉल को सिम बॉक्स की मदद से लोकल कॉल में बदल दिया जाता है। कॉल बदलने से लोकल कॉल का शुल्क लगता है। इस सिम बॉक्स से एक साथ 50 हजार लोगों को मैसेज भेजा जा सकता है।

    देश को दहलाने की साजिश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलोक वर्मा और राकेश अस्थाना हटाये गये
    Next Article चतरा में राजद के थैलीशाह बोरा में भर कर बांट रहे नोट
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में छात्राओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी, भावुक हुए वीर सैनिक

      August 26, 2026

      अभय तिवारी की रिमांड तीन दिन बढ़ी, पत्नी और भाई जेल भेजे गए

      August 26, 2026

      झारखंड में 26 से 29 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

      August 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में छात्राओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी, भावुक हुए वीर सैनिक
      • सुपौल में कीर्तन के दौरान भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत; एक गंभीर
      • अभय तिवारी की रिमांड तीन दिन बढ़ी, पत्नी और भाई जेल भेजे गए
      • झारखंड में 26 से 29 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
      • जयराम महतो पर थाना प्रभारी से बदसलूकी का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने CM से मिलने का मांगा समय
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version