Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में 26 से 29 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
    Jharkhand Top News

    झारखंड में 26 से 29 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 26 से 29 अगस्त के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

    दिनवार बारिश का अलर्ट

    • 26 अगस्त: गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है। रांची समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
    • 27 अगस्त: चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, धनबाद और रांची के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।
    • 28 अगस्त: गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
    • 29 अगस्त: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है।

    रांची में भी वज्रपात का अलर्ट

    राजधानी रांची में 26 से 30 अगस्त तक गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    • खुले मैदान में जाने से बचें।
    • बारिश और वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
    • बिजली के खंभों और खुले तारों से दूरी बनाए रखें।
    • मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

    रांची में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    जमशेदपुर में सबसे अधिक बारिश

    मंगलवार को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान जमशेदपुर में सबसे अधिक 5.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि रांची में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी वाले जिलों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयराम महतो पर थाना प्रभारी से बदसलूकी का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने CM से मिलने का मांगा समय
    Next Article अभय तिवारी की रिमांड तीन दिन बढ़ी, पत्नी और भाई जेल भेजे गए
    shivam kumar

      Related Posts

      ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 3116 वाहनों का कटा चालान

      August 26, 2026

      रांची में छात्राओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी, भावुक हुए वीर सैनिक

      August 26, 2026

      अभय तिवारी की रिमांड तीन दिन बढ़ी, पत्नी और भाई जेल भेजे गए

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • खेलो इंडिया डायलॉग में कल युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, पांच मुद्दों पर होगी चर्चा
      • PM मोदी ने साझा किया सुभाषितम्, कहा- परस्पर सीख और संवाद से मिलती है सुख-समृद्धि
      • ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 3116 वाहनों का कटा चालान
      • रांची में छात्राओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी, भावुक हुए वीर सैनिक
      • सुपौल में कीर्तन के दौरान भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत; एक गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version