Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सफेद घोड़े को काला कर 17.5 लाख में बेचा, FIR
    Top Story

    सफेद घोड़े को काला कर 17.5 लाख में बेचा, FIR

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 25, 2018Updated:October 25, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भटिंडा : फरीदकोट में धोखाधड़ी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक घोड़ा व्यापारी ने सफेद घोड़े को काले रंग से रंगकर उसे मारवाड़ी नस्ल का बताते हुए 17.5 लाख रुपये में बेच दिया। कुछ ही दिनों में घोड़े का कलर बदलने लगा और घोड़ा फिर सफेद हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    फरीदकोट निवासी करनबीर इंदरसिंह सेखों ने बताया कि घोड़ा व्यापारी मेवा सिंह और उनके आदमियों से नवम्बर 2017 में उन्होंने मारवाड़ी नस्ल का एक घोड़ा खरीदा था। इंदरसिंह के मुताबिक मेवा सिंह ने घोड़े को राजस्थान के सबसे बेहतर मारवाड़ी नस्ल का बताते हुए इसकी कीमत 24 लाख रुपये बताई। हालांकि बाद में 17.5 लाख रुपये में दोनों पक्ष राजी हुए और उन्होंने घोड़ा खरीद लिया।

    कुछ ही दिनों में घोड़ा पूरी तरह सफेद
    करनबीर ने बताया कि कुछ दिन बाद से ही घोड़े के शरीर पर सफेद निशान नजर आने लगे। इसे लेकर उन्हें कुछ शक हुआ। कुछ दिन बाद धीरे-धीरे घोड़े का शरीर सफेद होने लगा और कुछ ही दिनों में घोड़ा पूरी तरह सफेद हो गया।

    ठगी का आरोप
    बताया कि इसके बाद उन्होंने मेवा सिंह और उसके लोगों से संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह ठगी के शिकार हुए हैं। करनबीर का आरोप है कि यह ग्रुप ऐसे ही कई और लोगों को ठग चुका है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

    8 के खिलाफ केस दर्ज
    फरीदकोट सिटी एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि इस मामले में मेवा सिंह और उसके माता-पिता के अलावा कुल आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहतः लगातार आठवें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
    Next Article केजरीवाल, सिसोदिया समेत आरोपी AAP विधायकों को बेल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ‘भगवा आतंकवाद’ की राजनीति को खत्म कर गया फैसला

      August 2, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version