Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुमका-धनबाद में सात की मौत, एक गंभीर
    Breaking News

    दुमका-धनबाद में सात की मौत, एक गंभीर

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका में ट्रक ने चार को रौंदा तीन की मौत, एक गंभीर
    दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित गुजीसिमल गांव के पास रविवार सुबह एक ट्रक ने दो स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इधर, मौके पर जुटी भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी। दुर्घटना दुमका-रामपुर हाट सड़क पर हुई। दो स्कूटी पर चार लोग सवार हो कर दुमका की ओर जा रहे थे। इनमें एक स्कूटी पर लुइस मरांडी (30 साल) मां और भाई एडमिन मरांडी को लेकर जा रही थी। दूसरी स्कूटी पर वसंत मांझी बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से तेज रफ्तार ट्रक रामपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही स्कूटी सवार गुजीसिमल गांव के पास पहुंचे, ट्रक ने दोनों स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

    पुलिस के पहुंचने से ड्राइवर की बची जान
    ट्रक की टक्कर से दोनों स्कूटी पर सवार लोग सड़क पर गिर गये। स्थानीय की मदद से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने बसंत मांझी, महिला और एडमिन मरांडी को मृत घोषित कर दिया। लुइस की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भीड़ ने ट्रक ड्राइवर की काफी पिटाई की। पुलिस पहुंची, तो ड्राइवर की जान बच सकी। उसे भी सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लोगों के अनुसार, ड्राइवर नशे की हालत में था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दुमका.रामपुरहाट पथ को जाम भी किया।

    धनबाद में दो हादसों में चार की मौत
    धनबाद। धनबाद में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी। एक हादसा गोविंदपुर थाना अंतर्गत खरकाबाद जीटी रोड पर इस्ट इंडिया मोड़ के पास सुबह आठ बजे हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति की मौत हो गयी। तीनों आदिवासी युवक निरसा के झिरका से जतरा देख कर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इनमें दो रतनपुर ग्राम पंचायत के जीरामुड़ी गांव के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा पालरपुर निरसा का है। मृतक युवकों के नाम हीरो मरांडी, सुकू बास्की, हीरालाल मुर्मू है। एक साथ तीन युवकों की मौत से जीरामुड़ी एवं पालरपुर गांव में मातम छाया हुआ है। इससे पहले निरसा थाना के समीप अहले सुबह वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। गोपालगंज के पास लोगों ने सड़क पर शव को देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा।

    धनबाद में चार की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनीतिक स्थिरता से ही विकास के द्वार खुलेंगे: रघुवर
    Next Article हमारी अगली पीढ़ी और जल-जंगल-जमीन पर खतरा: हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version