Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ में भाजपा की ‘नामांकन बमबारी’
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ में भाजपा की ‘नामांकन बमबारी’

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 2, 2018Updated:November 2, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनोखे अंदाज में राज्य स्थापना दिवस को सेलिब्रेट किया भाजपा ने
    रायपुर से हरिनारायण सिंह
    रायपुर। लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की उम्मीदों के रथ पर सवार भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अनोखी रणनीति अपना रखी है। राज्य के प्रभारी सौदान सिंह की रणनीति पार्टी को लगातार मजबूती प्रदान कर रही है। चाहे फीडबैक हो या लोगों को पार्टी से जोड़े रखे का तरीका, ग्रामीण इलाकों में कार्यकर्ताओं की तैनाती हो या शक्ति केंद्र का गठन, सौदान सिंह एक सोची-समझी रणनीति के साथ काम करते हैं।

    गुरुवार को छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस था। इसे राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है। चुनाव के कारण इस बार सरकारी स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, लेकिन सौदान सिंह ने इस मौके को भी पार्टी के पक्ष में करने की अनोखी रणनीति बनायी। उन्होंने इस साल के राज्य उत्सव को यादगार बना दिया। एक तीर से दो शिकार कर उन्होंने साबित कर दिया है कि राजनीतिक रणनीतिकारों में उनका जवाब नहीं है।

    राज्य उत्सव के दिन भाजपा के उम्मीदवारों ने एक साथ उन 72 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल किया, जहां 20 नवंबर को मतदान होना है। सौदान सिंह ने इस दिन को पार्टी के शक्ति प्रदर्शन का दिन भी बना दिया, जिसमें वह पूरी तरह सफल रहे। नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पार्टी के सभी उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाये। ऐसा हुआ भी और विधानसभा चुनाव में अपने सभी उम्मीदवारों की सूची घोषित करने में भाजपा ने बाजी मार ली।

    देश के चुनावी इतिहास में संभवत: यह पहला मौका था, जब किसी एक पार्टी के उम्मीदवारों ने एक साथ इतने अधिक विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल किया। इन उम्मीदवारों ने न केवल नामांकन पत्र दाखिल किया, बल्कि चुनावी सभाएं भी कीं। इन सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। सौदान सिंह ने यह भी सुनिश्चित किया था कि हरेक उम्मीदवार के नामांकन में कोई मंत्री, सांसद या पार्टी का कोई बड़ा नेता अवश्य मौजूद रहे। संभाग स्तर पर भी उन्होंने ऐसी ही व्यवस्था की थी। इसके तहत बिलासपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को बुलाया गया था, तो अंबिकापुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे। इन दोनों नेताओं ने पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया।

    कोरबा जिले में सांसद डॉ बंशीलाल महतो नामांकन के समय मौजूद थे। उनके नेतृत्व में नामांकन रैली निकाली गयी। यह रैली घंटा घर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गयी। रैली में कोरबा, रामपुर, कटघोरा और पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शामिल थे। इस नामांकन बमबारी की सबसे खास बात यह रही कि भाजपा के वैसे उम्मीदवारों ने फिर से नामांकन पर्चा दाखिल किया, जो पहले भी दाखिल कर चुके हैं। सौदान सिंह की रणनीति थी कि राज्य उत्सव को यादगार बनाने में पार्टी के शक्ति प्रदर्शन की बड़ी भूमिका हो सकती है।

    इस नामांकन बमबारी के पीछे शक्ति प्रदर्शन के साथ पार्टी की सांगठनिक एकता प्रदर्शित करना भी था। इस चुनाव में हर दिन भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल हो रही है। विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ दीर्घ अवधि की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पार्टी ने सत्ता में अपनी वापसी की संभावनाओं को मजबूती दी है। लोग पार्टी के पिछले 15 साल से शासनकाल को प्रदेश के लिए बेहद सकारात्मक और विकासोन्मुखी बताते हैं। वे इसे जारी रखने के पक्ष में नजर आ रहे हैं। वैसे भी चावल बाबा के नाम से मशहूर डॉ रमण सिंह के खिलाफ विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह मतदाताओं के सामने विकल्प पेश नहीं कर सका है।

    हर दिन पांच सौ किलोमीटर का दौरा करते हैं राजेंद्र सिंह
    राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 14 विधानसभा सीटों के प्रभारी राजेंद्र सिंह भी राज्य उत्सव के दिन मैराथन दौरे में व्यस्त रहे। उन्होंने अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्रों में बड़गांव, तापसी, कोरेर और अन्य गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स दिये। उनके साथ पार्टी के अमित, दीपक राज, अमरेंद्र बिट्टू आदि कार्यकर्ता भी थे।

    राजेंद्र सिंह सुनिश्चित करते हैं कि जिन इलाकों में पार्टी की चुनावी सभा हो और उसमें मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह या कोई बड़ा नेता शामिल होनेवाले हों, वहां वह पहले पहुंच कर सभी तैयारियों को चाक-चौबंद करायें। इस काम के लिए वह हर दिन कम से कम पांच सौ किलोमीटर का दौरा करते हैं। आधी रात के बाद तक मुलाकातों-बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रहता है। राजेंद्र सिंह हर दिन की रिपोर्ट सौदान सिंह को निश्चित तौर पर सौंपते हैं और अगले दिन की कार्ययोजना की जानकारी भी देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबादःमां की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि रफ्तार ने ली बेटे की जान
    Next Article देश का चौकीदार इमानदार, कांग्रेस परेशान : सीएम 
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version