Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हरमनप्रीत का तूफानी शतक, पहले ही मैच में बने कई रेकॉर्ड
    Top Story

    हरमनप्रीत का तूफानी शतक, पहले ही मैच में बने कई रेकॉर्ड

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 10, 2018Updated:November 10, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गयाना: कप्तान हरमनप्रीत के तूफानी शतक (103) के साथ भारत ने महिला वर्ल्ड टी20 चैंपियनशिप में भारत ने न्यू जीलैंड के खिलाफ अपने अभियान का शानदार आगाज किया। हरमन और जेमिमा रोड्रिग्स (59) की पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर न्यू जीलैंड के सामने 195 रनों का विशाल लक्ष्य सामने रखा जो वर्ल्ड टी20 का नया रेकॉर्ड भी है। जवाब में कीवी महिला टीम 160 रन ही बना सकी।

    वेस्ट इंडीज के गयाना में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआती झटके लगने के साथ ही भारत का यह फैसला सही साबित होता हुआ नजर नहीं आ रहा था। भारतीय टीम को दूसरे ओवर में ही झटका लगा जब ओपनर तानिया भाटिया (9) विपक्षी गेंदबाज ताहुहू की गेंद पर बोल्ड हो गईं। भारत को स्मृति मंदाना से उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी महज 2 रन के निजी स्कोर पर पविलियन लौट गईं।

    हरमनप्रीत ने छठे ओवर में तब क्रीज पर कदम रखा जब टीम का स्कोर तीन विकेट पर 40 रन था। उन्होंने 51 गेंदों पर 103 रन की लाजवाब पारी खेली, जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल हैं। रोड्रिग्स ने 19वें ओवर में जेस वाटकिन की गेंद पर स्टंप आउट होने से पहले 45 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 134 रन जोड़े जो भारतीय रेकॉर्ड है। हरमनप्रीत टी20 इंटरनैशनल में सेंचुरी जड़ने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर मिताली राज (97*) के नाम पर था। यही नहीं हरमनप्रीत और रोड्रिग्स ने भारत के लिए पहली बार चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।

    पहले ही मैच में बने कई रेकॉर्ड हरमनप्रीत का तूफानी शतक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद: कृषि बाजार में लगी आग, हजारों का नुकसान
    Next Article ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन कमाए 52 करोड़ रुपए, तोड़े कई रिकॉर्ड
    azad sipahi desk

      Related Posts

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • Экономический календарь от актуальные события, публикации экономического календаря
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version