Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद
    Top Story

    पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान किसी नक्सली के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। संयुक्त कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने एक डीबीबीएल गन, एके-47, 180 जिंदा कारतूस, एके 47 की एक मैगजीन, 12 बोर बंदूक का गोली, 46 पीस कपड़ा, जूता, पिट्ठू बैग, वर्दी, कंबल और दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तु को बरामद किया है। साथ ही दूरबीन, वायरलेस सेट, लैपटॉप, 2 मोबाइल और नगद 735 रुपया बरामद किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक को मिली थी गुप्त सूचना
    पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि गुदड़ी थाना क्षेत्र के टेमना पहाड़ी स्थित पोडाहाट जंगल में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का संतोष कांडुलना एवं बोयदा का सशस्त्र दस्ता 8-10 की संख्या में ठहरा हुआ है। ये सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। साथ ही ये शनिवार रात को पहाड़ के पास गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं।

    देर रात टेमना पहाड़ के पास पहुंची टीम
    एसपी ने बताया कि सूचना के बाद सीआरपीएफ 94 बटालियन की एक कंपनी और मनोहरपुर थाना से जिला बल के प्रतिनियुक्त एसआई अर्जुन पंडित के नेतृत्व में एक टीम टेमना पहाड़ की ओर निकली। रात करीब 11 बजे टीम टेमना पहाड़ी के पास एक गांव में पहुंची तो वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। गांव में भीड़ को देखते हुए टीम पहाड़ पर ही रुक गई। सुबह करीब छह बजे पहाड़ पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिस दौरान पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फिर नक्सली हथियार छोड़ भाग निकले। फिलहाल, इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहाय खाय के साथ महापर्व छठ शुरू
    Next Article अरगोड़ा तालाब को बनायेंगे मॉडल: रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version