Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»भारत महिला विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका के साथ
    क्रिकेट

    भारत महिला विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका के साथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 19, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले महीने होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर के लिये श्रीलंका के साथ रखा गया है जिसमें शीर्ष चार टीमें जून में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में खेलेंगी। टूर्नामेंट कोलंबो के चार स्थलों पर सात से 21 जनवरी तक खेला जायेगा, जिसमें सुपर सिक्स चरण के शीर्ष चार में रहने वाली टीमें 26 जून से 23 जुलाई तक होने वाले विश्व कप में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया, मेजबान इंग्लैंड, पूर्व विजेता न्यूजीलैंड और मौजूदा आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 चैम्पियन वेस्टइंडीज के साथ जुड़ जायेंगी।

    एशियाई चैम्पियन और विश्व कप की पूर्व फाइनलिस्ट भारतीय टीम ग्रुप ए की अगुवाई करेगी जिसमें श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और थाईलैंड शामिल हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी का अगुवा होगा जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, स्काटलैंड और पपुआ न्यू गिनी मौजूद हैं। प्रत्येक टीम पहले दौर में चार मैच खेलेंगी, जिसके बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में प्रगति करेंगी जबकि वे उन अंकों को भी अपने साथ ले जायेंगी जो उन्होंने उन टीमों के खिलाफ हासिल किये होंगे जो अपने ग्रुप से सुपर सिक्स चरण में पहुंच चुकी हैं।

    सुपर सिक्स चरण से शीर्ष चार टीमें विश्व कप 2017 के लिये आठ टीमों के लाइन अप को पूरा करेंगी।
    भारतीय टीम पांच फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पी सारा स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलेगी। टूर्नामेंट के पहले दौर में भारतीय टीम का सामना सात फरवरी को श्रीलंका से, आठ फरवरी को थाईलैंड से, 10 फरवरी को आयरलैंड और 13 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा।सुपर सिक्स चरण के मैच 15, 17, 19 फरवरी को खेले जायेंगे जबकि फाइनल 21 फरवरी को होगा।

    ग्रुप इस प्रकार हैं:
    ग्रुप ए: भारत, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और थाईलैंड
    ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, स्काटलैंड और पपुआ न्यू गिनी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरूण नायर का तिहरा शतक, भारत का रिकार्ड स्कोर
    Next Article आनंद ने टोपालोव को हराया, संयुक्त तीसरे स्थान पर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

    December 28, 2025

    वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

    December 25, 2025

    हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

    November 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार
    • आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से पानी साझा नहीं कर सकता भारत: एस. जयशंकर
    • सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच
    • भारत का युवा जाग गया है, वह अपने देश को समर्थ बनाना चाहता है : भागवत
    • मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version