Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हुसैनाबाद विधायक ने सीओ से की बदसलूकी, थाने में केस
    Breaking News

    हुसैनाबाद विधायक ने सीओ से की बदसलूकी, थाने में केस

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 15, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • विधायक पर गाली-गलौज करने का लगाया आरोप
    • कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने आरोप को गलत कहा

    आजाद सिपाही टीम

    हुसैनाबाद/रांची। हुसैनाबाद के बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह प्राथमिकी हुसैनाबाद के अंचलाधिकारी बिपिन कुमार दुबे ने दर्ज करायी है। उन्होंने विधायक पर गाली-गलौज करने और बदसलूकी का आरोप लगाया है। इधर विधायक ने तमाम आरोपों को गलत और आधारहीन बताया है।

    आवेदन में सीओ ने विधायक पर न्यायिक कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और अपशब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सीओ ने कहा है कि स्थानीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने  14 दिसंबर को दोपहर  के समय अपने मोबाइल (नंबर 9973843490) से उन्हें फोन किया। इस दौरान विधायक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी, सरकारी कार्य में बाधा डाली और न्यायिक कार्य (अतिक्रमण हटाने का मामला) में दखल दिया। सीओ ने आगे लिखा है कि न्यायिक कार्य में धमकी भरा निर्देश देना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक माननीय के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी से अविलंब कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

    झासा में होगी शिकायत

    सीओ ने कहा कि वह इस मामले में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) के पास भी शिकायत करेंगे। इस पर पहले स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा।

    क्या है मामला

    हुसैनाबाद के पचमो में श्मशान घाट की मापी की गयी थी। उसके बाद वहां से अतिक्रमण को हटाया गया था। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा श्मशान घाट की जमीन पर जोत-कोड़ किया गया था। इसके बाद सीओ ने स्थायी तौर पर सीमांकन कराने के लिए निर्देश जारी किया था। इसी मामले में विधायक और सीओ आमने-सामने हो गये। सीओ का कहना है कि मामले में विधायक ने उन्हें फोन कर धमकी दी और अपशब्द बोले। इसका आॅडियो भी वायरल हुआ, जो हुसैनाबाद अंचल कार्यालय में हुई बैठक का है। जिसमें सीओ और विधायक के बीच हुई तनातनी रिकॉर्ड है।

    इधर विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने इन तमाम आरोपों को गलत और आधारहीन बताया है। उन्होंने टेलीफोन पर बताया कि उन्होंने मोबाइल पर सीओ से सामान्य बातचीत की। इस दौरान किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुरः मुठभेड़ में दो जवान घायल, रांची मेडिका में भर्ती
    Next Article बिहार-छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पारा शिक्षकों का स्केल तय हो : सरयू
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version