Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: लालू से मिले तेजस्वी और उपेंद्र कुशवाहा, कहा- सीटों पर चर्चा हुई
    Breaking News

    रांची: लालू से मिले तेजस्वी और उपेंद्र कुशवाहा, कहा- सीटों पर चर्चा हुई

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से शनिवार को उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने मुलाकात की। लालू से मिलने के बाद बाहर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बिहार और झारखंड में महागठबंधन में सीटों को लेकर बंटवारे पर लालू यादव से चर्चा हुई है। महागठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि यहां मौजूद नहीं हैं। इसलिए इसके बारे में बाद में जानकारी दी जायेगी।

    लालू का स्वास्थ्य सामान्य
    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने लालू यादव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। लालू का स्वास्थ्य सामान्य है। बिहार और झारखंड की राजनीति पर भी चर्चा की गयी। बिहार और झारखंड में एनडीए का खाता नहीं खुलने देने पर बातचीत हुई है। कुशवाहा ने बताया कि घटक दलों के साथ मिलकर दोनों ही राज्यों में महागठबंधन के जीत के लिए रणनीति बनायी जायेगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों ही राज्यों में महागठबंधन की जीत होगी।

    महागठबंधन का एक ही लक्ष्य, एनडीए को हराना
    लालू से मुलाकात के बाद उपेंद्र के साथ बाहर निकले विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि महागठबंधन में सभी को सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया कि महागठबंधन का एक ही लक्ष्य है, एनडीए को हराना। साहनी ने कहा कि यहां महागठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद नहीं हैं, इसलिए खरमास के बाद सभी एक जगह बैठेंगे और सीटों को लेकर बातचीत और चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी। उसके बाद किसे कितनी सीटें मिलेंगी, इसका खुलासा किया जायेगा।

    नीतीश को सीट की चिंता
    तेजस्वी यादव ने लालू से मुलाकात के बाद कहा कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए वे अस्पताल में हैं। हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता होती है। अगर किसी के पिता की स्वास्थ्य ठीक न हो और वे घर में हों तब भी बच्चों को चिंता होती है। ऐसे में मेरे पिता तो शहर से बाहर हैं। सीट शेयरिंग के फॉर्मूला पर उन्होंने कहा- इसे लेकर मीडिया में ज्यादा चर्चा है, लेकिन मैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दूंगा। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन लड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जायेंगे। जिसकी जहां से जीतने की संभावना ज्यादा होगी, उसे वो सीट दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया और कहा कि नीतीश को सीट की चिंता है, लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए से कई दल अलग हो रहे हैं, कई नाराज हैं। उन्होंने कहा कि चाहे एनडीए के घटक दल हो या आम जनता सभी भाजपा से छुटकारा पाना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर से पूरब तक बर्फ ‘भारी’, पारा 3 डिग्री नीचे
    Next Article दीपिका पादुकोण ने बताया प्रेग्नेंसी प्लान, रणवीर को भी नहीं है पता
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version