Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में पीएम का दौरा, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
    Breaking News

    झारखंड में पीएम का दौरा, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयकांत शुक्ला
    मेदिनीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच जनवरी को मेदिनीनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के जवानों ने एक जनवरी की शाम से ही कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह अपने घेरे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मानकों के तहत कार्यक्रम स्थल के नजदीक मोबाइल फोन जैमर लगाया जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर रहने तक मोबाइल फोन से बात करना या फोन रिसीव करना मुश्किल होगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग बने सुरक्षा जांच प्वांइट से होकर गुजरना पड़ेगा। इन जगहों पर बॉडी स्कैनर भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा पूरा कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा, जिसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन के साथ एसपीजी भी करेगी।

    नीतीश कुमार के साथ आयेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को बिहार के रास्ते पलामू आयेंगे। प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट पर सेना के विमान से आयेंगे। गया से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार के साथ वह सेना के चौपर से पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे। यहीं प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा।

    परिचय पत्र दिखाने पर मिलेगा प्रवेश
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पांच जनवरी को पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कई आदेश जारी किये गये हैं। वहीं, पलामू एसपी स्तर से भी प्रमंडल के तीनों जिला के उपायुक्त को पत्र लिख कर उनके जिले से आने वाले विभिन्न विभागों के कर्मी या लोगों को काला रंग का वस्त्र या सामान के साथ नहीं आना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम स्थल पर आनेवाले कर्मी या लोग अपना पहचान पत्र अवश्य ले कर पहुंचेंगे।

    अधिकारी लगे तैयारियों में
    इधर, कार्यक्रम स्थल पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी आरंभ कर दी गयी है। पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों का ड्रिल शुरू हो गया है। उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि एवं पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा स्वयं पूरी तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं।

    चियांकी हवाई अड्डा हुआ सील
    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चियांकी हवाई अड्डा सील कर दिया गया है। वैसे भी हवाई अड्डा के किनारे बाउंडरी किये जाने से अधिकारी सुरक्षा में सहूलियत महसूस कर रहे हैं । प्रधानमंत्री इस दौरे में पलामू की जनता के लिए विशेष घोषणा कर सकते हैं।

    चार सेक्टर और 48 खंडों में बांटा गया कार्यक्रम स्थल को
    पूरे कार्यक्रम स्थल को चार सेक्टर और 48 खंडों में बांटा गया है, जहां जिला पुलिस के सहयोग के लिए अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की जा रही है। कार्यक्रम में व्यवस्था के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारी प्रतिनियुक्त किये जा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री आगमन को लेकर चौकसी बढ़ायी गयी
    प्रधानमंत्री दौरे को लेकर पलामू और आसपास के जिलों में चौकसी शुरू हो गयी है। मेदिनीनगर शहर की ओर आने वाले बड़े और छोटे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश एसपी पलामू ने दिया है। पलामू की सभी सीमा पर पुलिस सतर्क है। सीसीटीवी से सभी पर नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल आइकार्ड जारी किया गया है। आइकार्ड के बिना कार्यक्रम स्थल तक जाने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी। पलामू में कार्यरत सभी वैसे मीडियाकर्मी, जिनके पास वैध प्रेस कार्ड है, उन्हीं लोगों के प्रशासन द्वारा फोटो लिये गये हैं और गेट पास प्रशासन द्वारा निर्गत किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी
    Next Article रामगढ़: मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version