Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से बात की पीएम ने
    Breaking News

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से बात की पीएम ने

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 5, 2019Updated:January 5, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर। चियांकी हवाई अड्डे के पास पांच नवंबर को आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभुकों को मकान की चाबी दी। प्रधानमंत्री के हाथों चाबी पाकर ये लोग बेहद खुश नजर आये। चाबी सौंपते वक्त प्रधानमंत्री ने लाभुकों से बातचीत भी की और उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने लाभुकों को सलाह भी दी।

    राज्यपाल, सीएम ने किया स्वागत : भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाई अड्डे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य गणमान्य लोगों ने की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट किया।

    सभास्थल पर थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद थी। राज्य के तमाम आलाधिकारी सुबह से ही सभास्थल पर पहुंच गये थे। जिला प्रशासन की ओर से सभास्थल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये थे। सभा में पहुंचनेवाले हरेक व्यक्ति की बॉडी स्कैनर से जांच की गयी। इसके अलावा सादे वेश में खुफिया अधिकारी भी सभास्थल पर निगाह रखे हुए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आसमान में हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही थी।

    सरायकेला के कलाकारों ने पेश किया छऊ और पाइका नृत्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सरायकेला-खरसावां जिला के कलाकारों ने नृत्य-गीत के जरिये स्वागत किया। सरायकेला-खरसावां जिला के इचागढ़ प्रखंड के नटराज कला केंद्र चोंगा के कलाकारों ने मानभूम शैली के छऊ नृत्य के साथ-साथ जनजातीय पाइका नृत्य पेश कर पीएम का स्वागत किया। चोंगा के 12 सदस्यीय कलाकारों ने छऊ नृत्य और पाइका नृत्य के जरिये झारखंड की लोक कला का प्रदर्शन किया। नटराज कला केंद्र चोगा के कलाकारों ने प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में आकर्षक छऊ नृत्य पेश किया।

    कलाकारों ने अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक तथा नारी शक्ति की थीम पर आधारित महिषासुर वध नृत्य पेश किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पाइका नृत्य पीएम मोदी को भी खूब भाया। उन्होंने हाथ हिला कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान वह चोंगा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को कुछ समय तक निहारते रहे। कलाकारों की टीम में प्रभात कुमार महतो, घासीराम महतो, गुलाब सिंह मुंडा, जगदीश महतो, सुचंद महतो, सीताराम महतो, मंटु महतो, जयराम महतो, अजित कुमार महतो, मधुसुदन महतो, विकास मांझी शामिल थे।

    सांसद और विधायक ने जनता का जताया आभार
    लातेहार। पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलामू प्रमंडल और चतरा जिला के लिए कई योजनाओं के शिलान्यास में शामिल होने आये सभी लोगों का सांसद सुनील सिंह और मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने आभार जताया है। नेताद्वय ने कहा कि बरवाडीह में मंडल डैम को चालू कराने के कार्य की लागत 2391. 36 करोड रुपये, चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड में अंजनवा जलाशय योजना के पुनरुद्वार एवं पाइपलाइन के कार्य की लागत 67.53 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का संपूर्ण विकास राज्य और केंद्र सरकार का उद्देश्य है।

    कांगे्रसी नेताओं को पुलिस ने छोड़ा
    बरवाडीह। बरवाडीह प्रखंड के मंडल डैम का पानी पलामू प्रमंडल को देने और वहां से विस्थापित होने वाले परिवारों का मुआवजा देने की मांग को लेकर पदयात्रा प्रारंभ करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक आने के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को बरवाडीह थाना क्षेत्र के कई जगहों पर कांग्रेसियों को रोक दिया था। कई जगह कांग्रेसी सड़क पर बैठ गये और हंगामा करने लगे। मामले की नजाकत को समझते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी को गिरफ्तार कर बरवाडीह थाना में बंद कर दिया। शनिवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी को कागजी खानापूर्ति करने के बाद छोड़ दिया गया। मौके पर केएन त्रिपाठी, लातेहार जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, पंकज तिवारी, आफताब आलम, महिला जिला अध्यक्ष पूर्णिमा पाठक, श्यामनारायण सिंह, विजय कुमार चौबे, प्रिंस गुप्ता, अमृत शुक्ला, सुधीर चंद्रवंशी, उदय नारायण तिवारी, मुन्ना खान समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

    देश को श्रेष्ठ बनाने में लगे हैं पीएम : मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश को एक श्रेष्ठ देश बनाने में प्रधानमंत्री लगे हुए हैं। रेल कनेक्टिविटी, उड़ान योजना सहित विकास की हर मांग को पूरा करने में देश के प्रधानमंत्री प्रतिबद्ध हैं। पलामू में अधूरी पड़ी मंडल डैम सिंचाई योजना के शिलान्यास से अब गढ़वा-पलामू को सिंचाई की पूरी व्यवस्था प्राप्त होगी। केंद्र की सरकार और राज्य सरकार साथ मिल कर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता की जो मांग थी, वह प्रधानमंत्री के हाथों राज्य की जनता को सौगात दी गयी है।

    सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना है। देश के प्रधानमंत्री को गरीबों, महिलाओं, नौजवानों की चिंता और क्षेत्र के विकास की चिंता है। प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में पूरे देश की जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो चाहे वह माइंस खुलवाने के संदर्भ में हो, विकास से संबंधित हो, रेलवे से संबंधित हो, एक सजग सांसद की भूमिका में रहे हैं। बरसों से लंबित रेलवे फाटक की मांग पूरी हुई। मुख्यमंत्री ने क्योंझर तक डबल लाइन रेलवे ट्रैक के लिए प्रयास करने की बात कही।

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की विधायक मेनका सरदार, जिले के उपायुक्त अमित कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, उप विकास आयुक्त बी माहेश्वरी, रेलवे के वरीय पदाधिकारी गण तथा जिले के अन्य पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: नीतीश ने झारखंड में जदयू को बट्टे-खाते में छोड़ दिया
    Next Article गिरिडीह: ठंड से तीन जैन तीर्थ यात्रियों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version