Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सत्ता में हैं : रघुवर दास
    Breaking News

    झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सत्ता में हैं : रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 6, 2019Updated:January 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में रविवार को पिकनिक मनायी। कार्यकर्ताओं संग ली सेल्फी और जमकर नाचे भी। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है और उसी के लिए वह सत्ता में जनता के सेवक के रूप में बैठे हैं। मुख्यमंत्री जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार प्रधानमंत्री मिला है। यह देश की जनता के विश्वास की ही देन है।

    कहा कि आपका सेवक चार साल से राज्य का मुखिया बना है, लेकिन उस पर अभी तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले चौदह वर्षों से झारखंड राज्य की गिनती भ्रष्ट राज्यों में होती थी, लेकिन बीते चार सालों में जब से हमारी सरकार बनी है, एक भी दाग नहीं लगा है। झारखंड से भ्रष्टाचार को खत्म करने में पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक क्षेत्र में काम करनेवाले अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    मुख्यमंत्री बनते ही यह निश्चय किया था कि राज्य से भ्रष्टाचार और गरीबी को समाप्त करना है। यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि जनता के सहयोग से भ्रष्टाचार पर बहुत हद तक अंकुश लगा है। सरकार गरीबी को समाप्त करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। कहा कि हमने जो ठाना है, उसे पूरा करके रहेंगे, लेकिन यह तभी संभव है जब जनता का पूरा सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद 67 वर्षों तक सत्ता में बैठे लोगों ने देश का विकास नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण दुनिया का कोई भी देश भारत को नजरअंदाज करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत अब आर्थिक सुपरपावर बन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझूठ और फरेब की मिसाल है केंद्र सरकार: सुबोधकांत
    Next Article मिशन 2019 में पार्टी के प्रकोष्ठ और विभागों की भूमिका अहम : धर्मपाल
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version