Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डॉ अजय कांग्रेस के आयातित नेता झारखंडी भावना की समझ नहीं: आजसू
    Breaking News

    डॉ अजय कांग्रेस के आयातित नेता झारखंडी भावना की समझ नहीं: आजसू

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 7, 2019Updated:January 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की राजनीतिक पृष्ठभूमि कुछ नहीं है। उन्हें न तो राजनीतिक और न ही सामाजिक रूप से कोई समझ है। वह मुख्य रूप से ब्यूरोक्रेट्स रहे हैं। ये बातें आजसू के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आयातित नेताओं के कारण झारखंड की दुर्गति हो रही है, जो न तो झारखंड को जानते हैं और न ही झारखंड के मूल विषयों को समझते हैं। डॉ अजय का न तो कोई नीति है और न ही कोई सिद्धांत। वह बस किसी तरह राजनीतिक रोटी सेंकते रहे हैं। देवशरण भगत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय द्वारा दिये गये बयान का जवाब दे रहे थे।

    डॉ अजय ने रविवार को गिरिडीह में कहा था कि आजसू की विचारधारा के हम सब खिलाफ हंै। महागठबंधन का जो प्रारूप तैयार किया गया है, उसमें आजसू कहीं नहीं है। डॉ अजय के इन्हीं बयानों का जबाव देते हुए देवशरण भगत ने कहा कि अजय का राजनीतिक पदार्पण बाबूलाल की पार्टी से हुआ था, लेकिन जिस थाली में खाना खाया, उसी में छेद करने का काम किया था। इसी कारण बाबूलाल ने उन्हें लात मार दी। इनसे ऐसी कोई उम्मीद नहीं करते हैं कि वह पार्टी के संदर्भ में कोई मशविरा दें।

    डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी का जन्म ही संघर्ष से हुआ है। हमारी विचारधारा मूलत: झारखंड की संस्कृति, यहां की पहचान, यहां के मूल्यों के साथ रही है। अजय कर्नाटक से हैं और हम झारखंड की माटी से, दोनों स्थानों की माटी में फर्क है। वर्तमान सरकार के साथ गठबंधन के विषय पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि इतिहास बहुत कुछ सिखाता है और हमने बहुत कुछ सीखा भी है।

    हमने 2014 में एक स्थिर सरकार देने की कोशिश की थी, ताकि राज्य का विकास हो सके, लेकिन कई ऐसे मुद्दे जैसे स्थानीयता, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, शराब बिक्री, बड़ी संख्या में विस्थापन को लेकर लगातार विरोध करते रहे हैं। मंडल डैम योजना पर आजसू प्रवक्ता ने कहा कि 1972 में ही यह योजना शुरू हुई थी, लेकिन इतने दिनों तक क्यों रूकी रही, इसका मूल्यांकन सर्वप्रथम होना चाहिए।

    गरीबों के साथ भी न्याय हो: मोदी कैबिनेट द्वारा सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के सवाल का आजसू पार्टी ने खुल कर समर्थन नहीं किया। हालांकि उन्होंने इतना अवश्य कहा कि सभी गरीबों के साथ न्याय होना चाहिए। आजसू भी शुरू से ही 73 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करती रही है, जिसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 32 अनुसूचित जाति को 14 और पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का समर्थन करती रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंथाल हमारा है, मोदी आयें या शाह कोई फर्क नहीं पड़नेवाला : शिबू सोरेन
    Next Article दूध में भी मिल रहे हैं कीटनाशक: सरयू राय
    azad sipahi

      Related Posts

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026

      दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस

      November 17, 2026

      झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version