Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बंगाल में सिर्फ ममता का राजनीतिक शो, अब कांग्रेस के रथ को भी नो एंट्री
    Breaking News

    बंगाल में सिर्फ ममता का राजनीतिक शो, अब कांग्रेस के रथ को भी नो एंट्री

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 21, 2019Updated:January 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कांग्रेस नेता एनपी सिंह ने कहा कि दुख है कि ममता सरकार ने रथ को बंगाल में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी। 19 और 20 जनवरी को बंगाल में टीएमसी के कार्यक्रम का हवाला देते हुए इजाजत नहीं दी गयी।
    फिलहाल पश्चिम बंगाल में सिर्फ तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ही राजनीतिक शो दिखेगा। दूसरे दलों को अपना शो दिखाने की इजाजत नहीं मिलेगी। इस बात को पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारी अपने क्रिया-कलापों से साबित कर रहे हैं। पहले भाजपा को रथयात्रा की इजाजत नहीं दी। अब कांग्रेस के रथ को नो एंट्री का सिग्नल दिखा दिया है। कांग्रेस समर्थित झारखंड किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले रांची से कोलकाता के लिए निकली रथ यात्रा धनबाद के गोविंदपुर में रुक गयी और यहीं से रांची लौट गयी।
    गोविंदपुर में सभा सभा करते हुए लोगों को किसानों की समस्याओं व योजनाओं से अवगत कराया गया। रथ यात्रा में शामिल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि दुख है कि ममता सरकार ने रथ को बंगाल में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी। 19 एवं 20 जनवरी को बंगाल में टीएमसी के कार्यक्रम का हवाला देते हुए इजाजत नहीं दी गयी। यह रथ यात्रा रांची से आरंभ हुई थी जो रामगढ़, गोला, बोकारो, धनबाद होते हुए आसनसोल के रास्ते कोलकाता जानी थी। अब वापस रांची आयेगी। रथ यात्रा में रहमतुल्ला, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड किसान मजदूर महासंघ के महासचिव शिव उरांव, सचिव रमेश उरांव सज्जाद आलम, अनिल साव, किरिट भूषण रुज, विमल चंद्र डे, मोइन अंसारी, आशीष मांझी आदि शामिल थे।
    भाजपा का रथ भी धनबाद में ही ठहरा : इससे पहले ममता सरकार ने भाजपा के रथ को बंगाल में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी थी। भाजपा का रथ अभी तक धनबाद में रुका पड़ा है। विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय परिसर में रथ रोक कर रखा हुआ है। इस पर सवार हो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बंगाल में रथयात्रा निकालने वाले थे। रथ यात्रा रांची से कोलकाता तक जानी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसदन में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा गूंजा
    Next Article 35475 पदों पर की गयी स्थायी नियुक्ति : नीलकंठ
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version