Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जून तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी पूरी : मंत्री लुइस मरांडी
    Breaking News

    जून तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी पूरी : मंत्री लुइस मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 31, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा में गुरुवार को शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण विभाग की अनुदान मांग पारित हुई। विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का जवाब देते हुए मंत्री लुइस मरांडी ने घोषणा की कि जून तक हाई स्कूल के शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार हर क्षेत्र में विकास का काम कर रही है। शिक्षा विभाग में भी पिछले चार वर्षों में अनेक काम हुए हैं और इसी का नतीजा है कि राज्य की साक्षरता दर में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि नेतरहाट की तर्ज पर राज्य के सभी प्रमंडलों में स्कूल की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अब सामान्य श्रेणी के बच्चों को भी साइकिल देने जा रही है।

    राज्य के 11 जिलों में महिला महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला विश्वविद्यालय का आनलाइन शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि गोड्डा में सैनिक स्कूल की स्थापना की जा रही है। पारा शिक्षकों के मानदेय में 28 से 48 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। 29 हजार से ज्यादा विद्यालयों में बेंच-डेस्क की व्यवस्था की गयी है। अब तक 21 हजार 746 शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का गठन हो गया है और बहुत जल्द अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के एकलव्य विद्यालयों को सीबीएसई से मान्यता दिलायी गयी है। राज्य के 28 विद्यालयों का मॉडल विद्यालय के रूप में चयन किया गया है। 40 करोड़ की लागत से हज हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख रुपये दिये जायेंगे।

    सरकार गुमराह नहीं कर रही, न ही ठग रही: मंत्री
    रांची। विधायक विधानसभा सत्र में जब अपने क्षेत्र की समस्याओं की बात रखते हैं, तो कभी-कभी यह भूल जाते हैं कि वह सत्ता पक्ष के हैं या नहीं। यही हुआ गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सदन में ध्यानाकर्षण के दौरान गुरुवार को कहा कि उनके सवाल का जवाब देने में सरकार गुमराह कर रही है। उन्होंने पूछा था कि मटकुरिया-बैंक मोड़-पूजा सिनेमा तक बननेवाले फ्लाई ओवर का क्या हुआ, तो सरकार इसके बदले में आरा मोड़ और जोड़ा फाटक से बेकार बांध तक बनने वाली सड़क का नक्शा दिखा रही है और उन्हीं दोनों सड़कों की स्टेटस बता रही है। राज सिन्हा ने झल्लाते हुए कहा कि सरकार जिस सड़क की बात कर रही है, उससे बैंक मोड़ के पास लगने वाले जाम का कोई वास्ता नहीं है। मंत्री से पूछा कि क्या इन दोनों सड़क का डीपीआर बनाने, नक्शा पास करने से पहले धनबाद के किसी जनप्रतिनिधि से राय ली गयी थी। साथ ही कहा कि एसी रूम में बैठकर अधिकारी नक्शा बना देते हैं, जिससे विभाग गुमराह होता है और इसका असर पब्लिक पर पड़ता है।

    राज सिन्हा के बागी तेवर देखने के बाद नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन का भी साथ उन्हें मिला। उन्होंने सदन में कहा कि वाकई धनबाद में जाम की समस्या काफी गंभीर है। यह सरकार कठोर निर्णय लेनेवाली और पूर्ण बहुमत की सरकार है। विधायक राज सिन्हा की मांग जायज है। इससे पहले मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने फ्लाई ओवर को लेकर बताया था कि जिस फ्लाई ओवर की बात विधायक कर रहे हैं, उसका भी सर्वे हुआ है। सर्वे में पाया गया कि अगर बैंक मोड़-पूजा सिनेमा तक फ्लाई ओवर बनता है, तो काफी बिल्डिंग्स तोड़नी होंगी। इसलिए बाइपास निकाला जा रहा है, ताकि बैंक मोड़ के पास ट्रैफिक का बोझ कम हो।

    इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि क्या कांटाटोली फ्लाई ओवर के लिए मकान नहीं तोड़े जा रहे हैं। मामले पर विधायक राज सिन्हा को सत्ता पक्ष की तरफ से निर्भय शाहाबादी और विपक्ष की तरफ से अरूप चटर्जी का साथ मिला। विधायक राज सिन्हा की तरफ से गुमराह करनेवाली बात को लेकर मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा थोड़े नाराज हुए। उन्होंने कहा कि सरकार गुमराह नहीं करती है। ना ही ठग रही है। टीम ने धनबाद जाकर सर्वे किया है। कमरे में बैठकर नक्शा पास नहीं किया गया है। ऐसा कह देना कि सरकार गुमराह कर रही है, गलत है। मंत्री ने यह भी कहा कि ध्यानाकर्षण में इस बात को लाया गया है। सरकार इस पर जरूर विचार करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंगरेप के तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा
    Next Article पाक सेना में बगावत का डर, सोशल मीडिया बैन
    azad sipahi

      Related Posts

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026

      आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई

      June 22, 2026

      अंधविश्वास पर भारी पड़ी इंसानियत: दो दिनों तक घर में पड़ा रहा शव, पुलिस की सूझबूझ से थमा दो गांवों का विवाद

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version