रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की अमर गाथा, उनकी वीरता एवं शहादत तथा यमुना टुडू के प्रयासों को बताकर झारखंड का मान बढ़ाया है। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सपनों का प्रदेश है। जनता के सहयोग और समर्थन से बनी केंद्र और राज्य की सरकार प्रदेश में विकास की नयी गाथा लिख रही है।
कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगामी वर्षों में नया भारत का सपना भी साकार होगा। पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रदेश में 20 हजार स्थानों पर सुना गया। प्रदेश अध्यक्ष सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने चाईबासा में मन की बात कार्यक्रम को सुना, जबकि केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग में, सांसद रवींद्र राय एवं मंत्री नीरा यादव कोडरमा में, सांसद बीडी राम छतरपुर में, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ओरमांझी कुच्चू में, नवीन जयसवाल ने हटिया में कार्यक्रम को सुना।