Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमारी अच्छाई को कमजोरी नहीं समझना चाहिए: सचिन
    Breaking News

    हमारी अच्छाई को कमजोरी नहीं समझना चाहिए: सचिन

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 26, 2019Updated:February 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के इरादे से भारतीय एयर फोर्स ने मंगलवार तड़के पाक अधिकृत कश्मीर में घुस कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट 2 में वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की। पूरे देश में वायु सेना की इस कार्रवाई की जोरदार तारीफ की जा रही है। खेल जगत ने भी वायुसेना को अपने खास अंदाज में सल्यूट किया है।

    दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वायु सेना के इस पराक्रम की तारीफ की है। सचिन ने अपने ट्वीट में भारत का राष्ट्र ध्वज का इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘हमारी अच्छाई को कभी भी हमारी कमजोरी नहीं समझ लेना चाहिए। मैं भारतीय एयर फोर्स को सल्यूट करता हूं। जय हिंद।’ पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने क्रिकेट अंदाज में ही एयर फोर्स की तारीफ की। वीरू बोले- ‘लड़कों ने बहुत खूब खेला।’सहवाग के जोड़ीदार रहे टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने लिखा, ‘जय हिंद, भारतीय एयर फोर्स’ इसके साथ ही गंभीर ने तिरंगा बनाया है। ओलिंपक पदक विजेता रेसलर साक्षी मलिक ने लिखा- एक सच्ची और खूबसूरत सुबह। नरेंद्र मोदी सर धन्यवाद और मजबूत दिलों वाली हमारी आर्मी। जय हिंद…। भारतीय वायु सेना को शाबाशी!

    उन्होंने आतंक के खिलाफ बेहद जरूरी संदेश भेजा है। हमें आप पर गर्व है। कुश्ती में विरोधियों को पटकनी देने वाले भारत के दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त ने लिखा, ‘ हम शांतिप्रिय हैं, तो आतंक का मुंहतोड़ जवाब देने का जज्बा भी रखते हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, ‘शानदार.. भारतीय एयर फोर्स को सलाम।’ पूर्व टेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘जय हिंद’। उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन अगली बार किसी पुलवामा और उरी का इंतजार नहीं। जो करना है, कर दो। आतंक को खत्म करो।’टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी तारीफ की है। उन्होंने तालियां बजाने वाला इमोजी इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘भारतीय वायु सेना बहुत हार्ड बहुत हार्ड।’ पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने लिखा, ‘संदेश बहुत साफ है कि हम आतंकवाद को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसभी के सुर मिले-हम देश के साथ :विदेश मंत्री
    Next Article देर से राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम, बोले- ‘कुछ दूसरे काम’ में व्यस्त था
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version