Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीएम मोदी बोले- अभिनंदन पर हर भारतीय को गर्व है
    Breaking News

    पीएम मोदी बोले- अभिनंदन पर हर भारतीय को गर्व है

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 1, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कन्याकुमारी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए जवानों को सलाम किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में आतंकी हमले पर सख्त ऐक्शन नहीं लिया जाता था लेकिन हमारी सरकार ने सेना को आतंकियों से बदला लेने की खुली छूट दी है। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ से की। बता दें कि अभिनंदन को आज अटारी बॉर्डर पर भारत के हवाले किया जाने वाला है। वह बुधवार से पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं।

    पीएम ने जवानों को सलाम करते हुए कहा,’ 26/11 भारत में हुआ लेकिन कुछ नहीं किया। लेकिन उरी हुआ और पुलवामा हुआ, हमने बदला लिया। मैं सलाम करता हूं उन सैनिकों को जो हमारे देश की सेवा कर रहे हैं। एक समय था जब अखबारों में खबरें निकलती थीं कि फोर्स बदला चाहती है लेकिन उन्हें यूपीए सरकार अनुमति नहीं दे रही। आज खबरें होती हैं कि सेना को खुली छूट दे दी गई है, जो चाहे वह करें। आंतकवादियों से बदला लें।

    पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ‘हर भारतीय को गर्व है कि विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु के हैं।’ इस दौरान पीएम ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा, ‘कई वर्षों से देश आतंकवाद का सामना कर रहा था। 2004 से 2014 तक कई आंतकवादी हमले हुए। जयपुर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद कई जगहों पर हमले हुए लेकिन किसी ने इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की।’

    पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ झड़प के दौरान पाकिस्तान में गिरे मिग-21 के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार का सेना से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके पिता सिम्हाकुट्टी वर्तमान एयर मार्शल के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। वह ईस्टर्न एयर कमान के हेड रह चुके हैं, जो चीन के खिलाफ अभियानों का जिम्मा संभालती है। वह उस एक्सपर्ट कमेटी के हेड भी थे, जिसे तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 2017 में यह अध्ययन करने के लिए बनाया था कि रूस के साथ मिलकर फिफ्थ जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट डिवेलप करने के प्रॉजेक्ट से अडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट डिवेलप करने के स्वदेशी कार्यक्रम में बाधा पड़ेगी या नहीं।

    एयर मार्शल सिम्हाकुट्टी वर्तमान फाइटर पायलट के रूप में 1973 में वायु सेना में शामिल हुए थे। वह वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में से हैं, जिन्होंने 4000 फ्लाइंग ऑवर्स के अनुभव के साथ 40 तरह के विमान उड़ाए हैं। वह वायु सेना के एयरक्राफ्ट सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टैब्लिशमेंट के चीफ टेस्ट पायलट भी थे, जो सेना में शामिल किए जाने से पहले विमानों और वायु रक्षा प्रणालियों का फ्लाइट टेस्ट करता है। वह ग्वालियर में चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर भी थे, जहां उन्होंने मिराज 2000 विमान के अपग्रेडेशन में को-ऑर्डिनेशन किया था। बाद में 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन पराक्रम के दौरान उन्होंने वेस्टर्न सेक्टर में एक एयर बेस का नेतृत्व किया था।

    अपने पिता के इन गौरवशाली पदचिन्हों पर चलते हुए अभिनंदन 2000 में स्कूली शिक्षा पूरी करने के तुरंत बाद नैशनल डिफेंस अकेडमी में गए थे। 2004 में फाइटर पायलट के रूप में वह वायुसेना में शामिल हुए। मिग-21 उड़ाना शुरू करने से पहले वह सुखोई 30 एमकेआई के पायलट थे। बुधवार सुबह वह मिग-21 उड़ाते हुए उन पायलटों में शामिल थे, जिन्होंने भारतीय एयर स्पेस में आए पाकिस्तानी विमानों को दौड़ाया। मई 2011 में वायु सेना के सुखोई 30एमकेआई पर एक टीवी डॉक्युमेंट्री में शो के आयोजक ने अभिनंदन से पूछा था कि सुखोई-30 का पायलट बनने के लिए क्या जरूरी है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, ‘बैड एटिट्यूड।’ तब वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे। उन्होंने कहा था, ‘हमें जो ट्रेनिंग मिली है, वही काम आती है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रत्याशियों को 5 साल की आय का विवरण देना होगा: चुनाव आयोग
    Next Article सरयू राय ने राज्यपाल से की मुलाकात, अभी नहीं देंगे इस्तीफा
    azad sipahi

      Related Posts

      असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version