Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लादेन इनका शांतिदूत था: नरेंद्र मोदी
    Breaking News

    लादेन इनका शांतिदूत था: नरेंद्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के धार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिये कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यह महाशय पुलवामा हमले को दुर्घटना बताते हैं। मोदी ने यह भी कहा कि यही लोग ओसामा बिन लादेन को शांतिदूत मानते थे।

    गौरतलब है कि कांग्रेस के कई नेता एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों और हमले के बारे में जानकारी मांग रहे हैं। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने भी सबूत मांगे थे। इसी को लेकर बिना दिग्विजय का नाम लिये पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस पार्टी ने सबसे लंबे समय तक देश पर शासन किया, जिस पार्टी के नेताओं ने हमारी पराक्रमी सेना के हाथ बांधकर रखे, उसके नेता अब हमारे वीर जवानों के सामर्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं। इसमें भी मध्यप्रदेश के एक नेता बहुत आगे नजर आ रहे हैं। इन महाशय ने पुलवामा हमले को दुर्घटना करार दिया है यानी एक हादसा जो बस हो गया।’

    यही इनकी मानसिकता है, यही इनकी रगों में बसा है’
    मोदी ने आगे कहा, ‘देशवासी समझ लें कि उन्होंने ऐसे ही नहीं बोला है, बल्कि यह इनकी मानसिकता है। यही इनकी रगों में बसा हुआ है। आतंकियों को बचाने के लिए उनके हमले को ये हादसा बता रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा-पुलवामा में जो हुआ वह हादसा था क्या? ये वही नामदार परिवार के वही सिपहसालार हैं, जिनको आतंकी ओसामा बिन लादेन शांतिदूत लगता था। यही वह महाशय हैं, जिन्होंने मुंबई हमले में भी पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी थी।’

    दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जब बटला हाउस एनकाउंटर हुआ था तो ऐसे ही एक रागदरबारी ने बताया था कि आतंकी की मौत पर रिमोट से सरकार चलाने वालों के आंसू नहीं रुकते थे। क्या हम ऐसी कांग्रेस से उम्मीद कर सकते है कि वह आतंक के खिलाफ कार्रवाई करेगी?’ पीएम मोदी ने आगे कहा, आज ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल कर रहे हैं। इनकी सरकार थी तो ये लोग हर आतंकी हमले के बाद चुप बैठ जाते थे या फिर हमारे वीर जवानों की कार्रवाई पर आंसू बहाते थे। इनका असली चेहरा एक बार फिर सामने आया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोड्डा में विपक्ष पर बरसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
    Next Article आतंकियों को घर में घुस कर मारेंगे: अमित शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुराने ढांचे पर भरोसा नहीं कर सकते: राजनाथ

      November 28, 2025

      धरती आबा संग्रहालय और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण कल

      November 28, 2025

      पलामू से 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

      November 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुराने ढांचे पर भरोसा नहीं कर सकते: राजनाथ
      • धरती आबा संग्रहालय और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण कल
      • पलामू से 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार
      • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 200 अंक उछला
      • नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर रांची के ट्रैफिक में बदलाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version