Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला»उपायुक्त ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार
    गुमला

    उपायुक्त ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गुमला। उपायुक्त गुमला शशि रंजन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में विशुनपुर प्रखंड के निरासी बोरहा गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर विद्युत, सड़क, पुल-पुलिया सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि विद्युत आपूर्ति के लिए पोल और तार लगाया गया है परंतु अभी तक बिजली की आपूर्ति गांव में नहीं किया जा सका है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया है कि कच्चा सड़क होने के कारण गांव के ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है खासकर वर्षा ऋतु के मौसम में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया है कि निरासी गांव में पांच टोला है, उक्त पांचों टोला को जोड़ते हुए पीसीसी रोड तथा छापर नाली में पुल की आवश्यकता है। साथ ही आवरा टोली से निरासी बोरहा आने-जाने में 07 किलोमीटर की फासला है, बीच में एक बड़ी घाघरा नदी पड़ती है। बरसात के मौसम में काफी कठिनाईयां होती है, उन्होंने उपायुक्त से पुल निर्माण कराने की गुहार लगायी है।
    साथ ही ग्रामीणों ने गांव में उच्च शिक्षा की कमी के कारण यहां के बच्चे प्राथमिक शिक्षा लेकर आगे की शिक्षा नहीं मिल पाती है, उन्होंने उच्च विद्यालय की मांग करते हुए सरकारी शिक्षक उपलब्ध कराने की अपील की है। एक अन्य मामला में करौंदी गांव की ममता उरांव एवं घाघरा प्रखंड के कुर्राग गांव के महादेव गोप ने अपनी पुस्तैनी जमीन से बेदखल करने की शिकायत उपायुक्त से की है।
    आवेदन में ममता उरांव ने बताया है कि मेरे स्वर्गीय पिता कर्मा उरांव के द्वारा जमीन को तिजा उरांव एवं तेम्बा उरांव को अधबटाई में कृषि कार्य करने के लिए दिया गया था और दोनों के द्वारा कृषि कार्य कर आधा हिस्सा दिया जाता था। परंतु पिता के स्वर्गवास के बाद मुझे एवं मेरे भाई को अपने जमीन में जाने से रोक दिया गया और हमारे अपने जमीन से बेदखल करने की बात बतायी है। वही महादेव गोप ने कई लोगों पर शिकायत करते हुए बताया है कि जान से मारने की धमकी देकर मेरे पैतृक खतियानी जमीन को हड़पा है। एक अन्य मामला में विशुनपुर प्रखंड के विशुनपुर गांव के छन्दु लोहरा ने उपायुक्त को दिये आवेदन में बताया है कि विशुनपुर में 45 वर्ष से रहते आ रहा हूं परंतु जिस जगह निवास कर रहा हंू। वहां के ग्रामीणों द्वारा कोई भी सरकारी कार्य नहीं करने दिया जाता है। उन्होंने बताया है कि वहां पे ग्रामीणों द्वारा सरकारी आवास, शौचालय या अन्य कोई भी सरकारी कार्य नहीं करने दिया जाता है। जिससे मानसिक रूप से परेशान होने की बात बताई है।
    साथ ही जनता दरबार में आये कई मामलें की सुनवाई के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभा गों के पदाधिकारियों को पत्र अग्रसारित करते हुए जल्द समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार के दौरान जिला नजारत उप समाहर्ता सिद्धांत शंकर चौधरी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांधीजी चाहते थे कांग्रेस भंग हो जाये: पीएम
    Next Article निषेधाज्ञा उल्लंघन के मामले में बाबूलाल को मिली जमानत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version