रांची। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दल हों या फिर चुनाव आयोग, हर स्तर पर तैयारियों जोर-शोर से की जा रही हैं। वहीं मतदाता भी खामोशी से राजनीतिक दलों को निहार रहे हैं। इसी बीच झारखंड के 2.20 लाख मतदाताओं में चुनाव को लेकर एक जोश और ललक दिखाई पड़ रही है। हो भी क्यों नहीं, ये मतदाता पहली बार वोट डालेंगे और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी निभायेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव में झारखंड में 2,20753 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 1 जनवरी 2019 को जारी अंतिम मतदाता सूची में 18-19 उम्र समूह के मतदाताओं की संख्या 2,20753 है। इनमें 1,33,668 पुरुष और 87,056 महिला मतदाता हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने बताया कि नये मतदाताओं की यह संख्या अभी टेंटेटिव है, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किये गये प्रावधानों के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराये जा सकते हैं। इस वजह से नये मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि की उम्मीद है।
नये मतदाताओं की विवरणी
लोकसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
राजमहल 6219 3579 2 9800
दुमका 8805 5532 3 14340
गोड्डा 9395 5968 1 15364
चतरा 8528 5269 0 13797
कोडरमा 9394 5677 2 15073
गिरिडीह 9229 5664 0 14893
धनबाद 8163 4549 2 12714
रांची 15863 11091 2 26956
जमशेदपुर 8131 5613 1 13745
सिंहभूम 7076 6004 2 13082
खूंटी 7983 6961 0 14944
लोहरदगा 6492 5154 11 11657
पलामू 19585 10571 2 30158
हजारीबाग 8805 5424 1 14230