Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोदी ने राहुल, ममता, धौनी, अमिताभ समेत सैकड़ों हस्तियों को किया ट्वीट
    Breaking News

    मोदी ने राहुल, ममता, धौनी, अमिताभ समेत सैकड़ों हस्तियों को किया ट्वीट

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को अनोखी पहल की। आजादी के बाद से पहली बार की गयी इस पहल के तहत उन्होंने 71 हस्तियों को ट्वीट कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की है। इनमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मायावती जैसे उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अन्य क्षेत्रों के अग्रणी लोग शामिल हैं। पीएम ने कुल 31 ट्वीट किये हैं।

    प्रधानमंत्री ने क्रिकेटरों को लिखा है कि आपने हमेशा क्रिकेट के मैदान पर उत्कृष्ट रिकॉर्ड स्थापित किया है, लेकिन इस बार भारत के 130 करोड़ लोगों को उच्च मतदाता का नया रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए प्रेरित करें। देश की राजनीतिक हस्तियों को किये गये ट्वीट में मोदी ने कहा है कि इस चुनाव में मतदान के लिए वोटरों को प्रोत्साहित करें। ज्यादा मतदान लोकतंत्र के लिए अच्छा होता है।

    प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में भी लोकतंत्र के महापर्व की सफलता के लिए चरणश: चार अनुरोध किये। इसमें उन्होंने मतदान के लिए पंजीकरण करने, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और इसकी पुष्टि करने, मतदान में सोच-समझकर निर्णय लेने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

    पीएम की अपील पर अखिलेश का तंज
    प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस अपील पर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा कि दिल खुश हुआ कि प्रधानमंत्री जी भी महागठबंधन से महा परिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधानमंत्री चुनें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहागठबंधन के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं : डॉ अजय
    Next Article झारखंड में पहली बार वोट डालेंगे 2.20 लाख मतदाता
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version