Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अहंकार और सरकार की आलोचना महंगी पड़ी सांसदों को
    Top Story

    अहंकार और सरकार की आलोचना महंगी पड़ी सांसदों को

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आलाकमान ने झारखंड में 13 में से 10 सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर दिया है। तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले जायेंगे। इसमें रांची, कोडरमा और चतरा शामिल है। इन तीन सीटों के सांसदों के टिकट काटे जाने के कई कारण हैं। इसमें दो बातें स्पष्ट तौर पर सामने आ रही हैं। इसमें से पहली है इन सांसदों का अहंकार और दूसरी सरकार की नीतियों की आलोचना। मोटे तौर पर चतरा और कोडरमा में टिकट कटने को लेकर सामने आ रहे हैं उनमें संगठन और आरएसएस की पसंद-नापसंद भी शामिल है। राज्य सरकार से बेहतर संबंध नहीं होना और रघुवर सरकार की नीतियों की आलोचना अथवा सार्वजनिक तौर पर अवहेलना करना भी रवींद्र राय और सुनील सिंह पर भारी पड़ा।

    रांची सीट से सांसद रामटहल चौधरी के पत्ता साफ होने के पीछे बड़ा कारण उम्रदराज होना ही है। भाजपा आलाकमान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 75 पार के उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगा। इस लिहाज से रांची और खूंटी सांसद का टिकट काट कर पार्टी यह मान रही है कि संगठन मजबूत होगा तो कोई भी जीत जायेगा। जहां तक रामटहल चौधरी का सवाल है, उम्र के साथ-साथ कई अवसरों पर राज्य सरकार की आलोचना भी बड़ा कारण रहा है।

    ऐसे भी रामटहल चौधरी भाजपा के नहीं, अपने समर्थकों के सांसद बन कर रहे गये थे। पार्टी के कार्यक्रमों में भी ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते थे। भाजपा की सबसे मजबूत लॉबी इनके खिलाफ थी। स्कूलों का मर्जर करने के केंद्र के आदेश के खिलाफ पत्र सार्वजनिक करनेवाले और पारा शिक्षक मामले में राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर कोडरमा सांसद सांसद रवींद्र राय प्रदेश संगठन और पार्टी आलाकमान के निशाने पर थे। इनके द्वारा पब्लिक डोमेन पर राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना को केंद्रीय संगठन ने गंभीरता से लिया। इसके अलावा चतरा सांसद सुनील सिंह को दिल्ली की राजनीति करने की सजा मिल रही है।

    पार्टी सूत्रों की मानें तो सांसद को संगठन से दूरी बरतने की सजा मिल रही है। यही नहीं, सुनील सिंह दो नाव पर सवार हो गये थे। सूत्रों का कहना है कि वह झारखंड की दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ना चाह रहे थे, जिसे भाजपा आलाकमान ने गंभीरता से लिया और इसी का नकारात्मक असर उनकी लोकसभा की उम्मीदवारी पर पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारा ध्यान पंत पर नहीं पूरी दिल्ली पर: फ्लेमिंग
    Next Article बूथों पर कमियां दूर करने के लिए भाजपा और भाजयुमो ने की बैठक
    azad sipahi

      Related Posts

      छठ मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से तीन घायल

      November 5, 2025

      कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा, खरकई और कारो नदी के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

      November 5, 2025

      कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार

      November 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल और भारत के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सात-सूत्री योजना पर सहमति
      • कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
      • 3.82 करोड़ की लागत से बने पुल के धंसने के मामले में पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन
      • छठ मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से तीन घायल
      • कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा, खरकई और कारो नदी के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version