संजीव
कोडरमा। लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी पिछले कुछ दिनों से भाजपा विधायकों को अपने पक्ष में करने के मिशन में जुटी रहीं। इसमें उन्होंने सफलता भी पायी है। इस दौरान वे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के खेतको स्थित आवास पहुंचीं और उनका सहयोग व आशीर्वाद मांगा। 16 मई को नामांकन में शामिल होने के लिए गिरिडीह आने का निमंत्रण भी दिया। इधर गांडेय एवं जमुआ के भी भाजपा विधायकों जयप्रकाश वर्मा व केदार हाजरा ने अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में अभियान शुरू कर दिया है। इनके अलावा अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में मंत्री व कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, भाजपा नेता रमेश सिंह, प्रकाश राम आदि के आवास पर भी जाकर समर्थन मांगा। बगोदर में अन्नपूर्णा बोलीं, बेटी-बहू बन कर आयी आपके बीच- अन्नपूर्णा देवी बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के पैतृक आवास खेतको पहुंचीं थीं। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे लोगों के बीच बेटी, बहू व बहन बन कर आयी हैं। वर्तमान सांसद रवींद्र कुमार राय के बारे में कहा कि वे मेरे बड़े भाई हैं और पार्टी के लिए निष्ठावान बन कर बेहतर कार्य करेंगे। मौके पर बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित यादव, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बार्डर, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य प्रवीण कुमार, शशि कुमार, दीपू मंडल समेत काफी संख्या में बगोदर विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल थे। जमुआ विधायक ने की बैठक- जमुआ के विधायक केदार हाजरा के पैतृक आवास कारोडीह में विधानसभा स्तर के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओंं को चुनावी टिप्स दिये गये। 16 अप्रैल को गिरिडीह पहुंचने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह ने और संचालन महामंत्री मुन्ना कुमार राय ने किया। मौके पर मनोज हाजरा, सुरेश हाजरा, कृष्णदेव राय, सुरेश राय, बैजनाथ यादव, केदार यादव, प्रदीप सिंह, लक्ष्मण महतो, दशरथ प्रसाद वर्मा आदि थे।
खोरीमहुआ- भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने बरजो स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि पार्टी की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में क्षेत्र से कई लोग शामिल होंगे। मौके पर पवन सिंह, बबलू सिंह, अजय सिंह, रंजन सिन्हा, शैलजा सिंह आदि उपस्थित थे। अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को झारखंडीधाम में जाकर पूजा अर्चना की। वहीं धनवार इलाकों में जनसम्पर्क अभियान चलाया।
जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता से मुलाकात की
लोकसभा चुनाव को लेकर कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को भाजपा नेत्री सह जिला परिषद की अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के निवास स्थान पर पहुंच कर चुनाव को लेकर चर्चा की। विचार विमर्श के दौरान शालिनी गुप्ता ने भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने और अपने तरफ से अन्नपूर्णा देवी को भरपुर सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता ने अन्नपूर्णा देवी को भारत रत्न अब्दुल कलाम आजाद द्वारा लिखित अग्नि की उड़ान नामक पुस्तक भेंट की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

