नई दिल्ली : साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना इलाके में 8 साल के एक बच्चे पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ साल के एक बच्चे को उसके घर से उठाकर हत्या कर दी। डेढ़ साल के बच्चे को पहले नाले में डुबोया गया फिर ईंट-पत्थर से वार किए गए। बच्चे का शव नाले के पास से बरामद किया गया। आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने मंगलवार को पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण हैरान करने वाला है। आरोपी बच्चे का कहना है कि जिस बच्चे की उसने हत्या की उसकी बड़ी बहन ने एक दिन उसके छोटे भाई को किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था। वह जमीन पर गिर गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने 27 अप्रैल तड़के डेढ़ साल के बच्चे को उस वक्त उसके घर की छत से उठा लिया जब वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ सो रहा था। चुपके से वह उसे वहां से उठा लाया और सीधे घर के पास नाले में ले जाकर उसे डुबो दिया। उसने उसे कई बार नाले में डुबोया। इसके बाद उसने ईंट और पत्थर से कई जगह वार किए। इसके बाद वह उसे वहीं फेंककर आ गया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

