Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरकार बनते ही धारा 370 हटायेंगे : अमित शाह
    Top Story

    सरकार बनते ही धारा 370 हटायेंगे : अमित शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश में चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनते ही कश्मीर से धारा 370 हटायी जायेगी। उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इन पार्टियों ने केवल पिछड़ों के नाम पर राजनीति की है। इनको उनके विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। सपा और बसपा सरकार का समर्थन करते थे। इनके कार्यकाल में आतंकी आते थे और जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। मौनी बाबा चुप बैठे रहते थे। राहुल बाबा, बुआ, बबुआ के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश और बुआ कान खोलकर सुन लो। कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता। सरकार बनते ही धारा 370 को हटाया जायेगा। भारत माता के टुकड़े करने वालों की जगह जेल में होगी।
    बाद में अमित शाह ने रीवा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शिवराज की सरकार ने यहां से सिमी के अड्डों को तितर-बितर कर दिया था, सिमी के लोगों को यहां से भागना पड़ा था। कई लोग जेल में भेजे गये। अब कांग्रेस की सरकार वोट बैंक की राजनीति के कारण फिर से सिमी को बढ़ावा दे रही है। शाह ने कहा, सुन लो कमलनाथजी, अगर आपने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो आपके हाथ जल जायेंगे। भाजपा सरकार में देश की सुरक्षा के साथ कोई कोताही नहीं बरती जायेगी।
    वोट मिले न मिले, चुनाव आयेंगे-जायेंगे, वोट बैंक आये या जाये, पर मां भारती की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। शाह बोले, अभी देखा रेड पड़ी तो चार महीने में ही कमलनाथ के नजदीकियों के यहां से 281 करोड़ रुपये निकले। अरे, कमलनाथजी कितनी जल्दी है आपको। अभी तो 55 महीने शासन करना है। रीवा वालों देखना, आपके मप्र की कितनी लूट होने वाली है। 15 साल पहले श्रीमान बंटाधार का शासन, बिजली आती थी क्या। गरीबों के जन्म से लेकर मृत्यु तक खड़े रहने और साथ देने का काम हमारी शिवराज सरकार ने किया है।
    शाह ने कहा, मध्यप्रदेश में अब आ गये हैं कमलनाथजी, मुझे आपत्ति नहीं है। लेकिन, मैंने सुना है कि चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। कान खोल कर सुन लो कमलनाथ, अगर आप सोचते हो तो इससे भाजपा कार्यकर्ता डर जायेंगे, दब जायेंगे, ऐसा कभी नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष के नाते मैं कहने आया हूं कि हम तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे। 23 मई को मतगणना होने दो। आपकी कुर्सी के चारों के चारों पाये हिलने वाले हैं। शाह बोले, राहुल बाबा जहां भी जाते हैं तो ऊंची आवाज में बात करते हैं। यहां भी आये थे। ऊंची आवाज में बात करके गये। किसी ने उनसे कह दिया है कि ऊंची आवाज में बोलने पर वोट ज्यादा मिलते हैं। वो हमसे पांच साल का हिसाब मांगते हैं। पहले 55 साल का हिसाब दो, तब हमसे पूछना।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में कमजोर हुआ फोनी का असर, बांग्लादेश की ओर बढ़ा
    Next Article भय मुक्त होकर मतदाता करें मताधिकार का प्रयोग: डीसी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version