Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोडरमा में सबसे अधिक, हजारीबाग पिछड़ा
    Top Story

    कोडरमा में सबसे अधिक, हजारीबाग पिछड़ा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड के दूसरे चरण के मतदान में सोमवार को राज्य की चार सीटों पर 64.23 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले संसदीय चुनाव में इन चार सीटों पर 63.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस लिहाज से इस बार अधिक वोट पड़े हैं। इन चार सीटों में सर्वाधिक मतदान (65.70 प्रतिशत) कोडरमा में हुआ, जबकि सबसे कम वोट (62.91 प्रतिशत) हजारीबाग में पड़े। रांची में 63.38 प्रतिशत और खूंटी में 65.22 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार कोडरमा में 62.51, हजारीबाग में 63.69, रांची में 63.68 और खूंंटी में 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के दौरान इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़ कर कहीं से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल ख्यांगते ने मीडिया को बताया कि सभी इवीएम को मतगणना स्थलों पर बनाये गये वज्र गृहों तक पहुंचाया जा रहा है। इनकी सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। तीसरे चरण में राज्य की चार सीटों, चाईबासा, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद में 12 मई को मतदान होगा, जबकि संथाल की तीन सीटों, दुमका, गोड्डा और राजमहल में 19 मई को वोट डाले जायेंगे।
    पहले चरण की तरह इस चरण के मतदान के दौरान मौसम साफ रहा। तीखी धूप में भी मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रही। बड़ी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकले और लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच निर्धारित समय सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। समय खत्म होने के बाद मतदान केंद्र परिसर में जमा मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी गयी। यह सिलसिला करीब छह बजे तक चला। उसके बाद सभी इवीएम को सील कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जाने लगा।
    मतदान की शुरुआत में कुछ बूथों पर इवीएम और वीवीपैट मशीनों की खराबी की शिकायत आयी, लेकिन समय पर उन्हें दुरुस्त कर मतदान शुरू कराया गया। मतदान के बाद कुल 61 उम्मीदवारों के भाग्य इवीएम में कैद हो गये। इस तरह झारखंड में आधी अर्थात कुल सात सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। पहले चरण में 29 अप्रैल को पलामू, चतरा तथा लोहरदगा में मतदान संपन्न हुआ था।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खयांग्ते ने कहा कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि मॉक पोल के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर 47 बैलेट, 46 कंट्रोल तथा 106 वीवीपैट यूनिटें बदली गयीं। इससे इतर चुनाव के दौरान आयी तकनीकी खराबी के कारण क्रमश: 47, 35 तथा 218 बैलेट, कंट्रोल और वीवीपैट यूनिटें बदली गयीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की चार सीटों पर कम-ज्यादा मतदान से राज गहराया
    Next Article बोफोर्स मुद्दे पर चुनाव लड़ ले : मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version