Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बंगाल के बशीरहाट में ममता बनर्जी पर बरसे प्रधानमंत्री
    Top Story

    बंगाल के बशीरहाट में ममता बनर्जी पर बरसे प्रधानमंत्री

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

     

    एजेंसी
    कोलकाता। कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए बवाल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बशीरहाट पहुंचे। बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ममता दीदी ने दो दिन पहले सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया था कि वो बदला लेंगी। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपना एजेंडा पूरा किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला किया गया।
    मोदी ने कहा कि दीदी के गुंडे, गोलियां और बम लेकर विनाश करने पर उतर गये हैं, लेकिन लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा को लेकर बंगाल के मेरे भाई-बहन डटकर खड़े हैं। क्या आपको लगता है कि आपकी गालियों और धमकियों से मोदी डर जायेगा। पीएम ने जनसभा में कहा कि बंगाल में भाजपा नेताओं को रैली नहीं करने दी जा रही। वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। उम्मीदवारों पर हमले किये जा रहे हैं, यहां तक कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को भी आपके गुंडों ने नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि दीदी आप खुद भी कलाकार हैं, आप मेरा भद्दा से भद्दा से चित्र बनाइये और मुझे भेंट करिये। मैं आप पर एफआइआर नहीं करूंगा। उन्होंने कहा, दीदी, जनता को धोखा आप दो, चिटफंड के नाम पर गरीबों का पैसा आप लूटो, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर आप बैठो। और जब पश्चिम बंगाल की जनता आपसे हिसाब मांगे, तो आप गालियां देने पर उतर आयीं, हिंसा और आगजनी करने लगीं।
    पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अपने ही सपूतों पर सवाल उठाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है। देश के हितों के खिलाफ जाकर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है। ममता दीदी, मत भूलिये कि ये 21वीं सदी का भारत है। अगर पश्चिम बंगाल की जनता आपको सातवें आसमान पर बिठा सकती है तो यही जनता आपको वापस जमीन पर भी गिरा सकती है।

    लालू परिवार से पूछा, राजनीति में कितनी तनख्वाह मिली, अरबपति कैसे बने
    आजाद सिपाही संवाददाता
    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू फैमिली पर निशाना साधते हुए पूछा कि राजनीति में कितनी तनख्वाह मिली है। उन्होंने लालू परिवार की अरबों की संपत्ति पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि राजनीति में कितनी तनख्वाह हो गयी है कि कुछ सालों में ही अरबपति हो गये हैं। मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की सोच में ही खोट है। ये लोग समझते हैं कि जातियां इनकी गुलाम हैं। इन्होंने गरीबों के नाम पर वोट बटोरे, बड़े-बड़े पद हासिल किये और जब काम की बारी आयी, तो गरीबों को ही भूल गये। ये लोग गरीबी से निकले थे, मगर हजारों-करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। बंगले बनवाये, लाखों की गाड़ियां लीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता में बवाल पर गरमायी सियासत
    Next Article आदिवासियों की जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता: PM
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

      November 15, 2026

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version