Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आदिवासियों की जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता: PM
    Top Story

    आदिवासियों की जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता: PM

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 16, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथाल की धरती से एक बार फिर हुंकार भरी कि जब तक मोदी है, भाजपा है, तब तक आदिवासियों की जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। भाजपा के राज में वन भी सुरक्षित है, आदिवासियों का वन अधिकार भी सुरक्षित है और देश भी सुरक्षित है। कांग्रेस और झामुमो के महामिलावटी के पास झूठ, प्रपंच और ठगी है, राजनीतिक अफवाहों के सहारे वे आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं। बाबा के पवित्र स्थान से महामिलावटी लोगों को जनता को ठगने नहीं देंगे। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश में शासन किया, आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। केंद्र में वाजपेयी जी की सरकार आयी, तो आदिवासियों की सुध ली गयी। झारखंड बना, और आदिवासियों के कल्याण के लिए जनजातीय मंत्रालय बना। भाजपा की सरकार ने जनजातीय समुदाय को वन संपदा में अधिकार दिलाया है। झारखंड के लिए हम वन धन और जन धन योजना के माध्यम से वनोपज का ज्यादा से ज्यादा लाभ आदिवासियों को दिलाया और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति दिलायी। पहले दस वनोपज पर एमएसपी लागू था, अब इसे बढ़ाकर 50 वनोपज कर एमएसपी लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बुधवार को देवघर के एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा में बोल रहे थे।
    नाखून काट कर शहीद होने की होड़
    पीएम ने कहा कि देश के कुछ खास दलों और संगठनों में नाखून काट कर शहीद होने की होड़ मची है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू सहित भाजपा के प्रदेश प्रभारी, भाजपा के संथाल के विधायक और दुमका, गोड्Þडा, राजमहल के प्रत्याशी उपस्थित थे।

    महामिलावटी दल घुसपैठियों के साथ
    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और झामुमो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये महामिलावटी दल घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। हमने ठाना है देश में एक-एक घुसपैठियों की पहचान करेंगे। ये घुसपैठिये देश के संसाधन के साथ सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा खतरा हैं। इस चुनाव में राष्ट्र सुरक्षा के नाम पर कांग्रेस के मुंह पर वोट बैंक का ताला लग गया है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि आतंकवाद किसी को नहीं बख्शता। श्रीलंका में बम धमाके करके आतंकियों ने सैकड़ों जानें ले लीं। वोट बैंक के कारण कांग्रेस न तो आतंकवाद को कूचल सकती है और न नक्सलवाद को। महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तो देश में आठ सीट पर चुनाव लड़नेवाले भी प्रधानमंत्री बनने के लिए कपड़े सिलवा रहे हैं, दस सीट लड़नेवाले भी, 20 सीट पर लड़नेवाले भी और 40 सीट पर लड़नेवाले भी। बुआ-बबुआ का चेहरा आपके सामने हैं।

    मोदी ने संथाल की उपलब्धियां गिनायीं
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान एयरपोर्ट से लेकर साहेबगंज बंदरगाह और उससे जुड़नेवाले रोजगार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देवघर में बननेवाले एम्स से न सिर्फ संथाल के लोगों का भला होगा, बल्कि यहां ओड़िशा और बंगाल के लोगों का भी उपचार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान है। हम गरीब हैं और जानते हैं कि एक बार अगर बीमारी में जकड़ लिया, तो कैसे पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। आप हमें संथाल की सीटें दीजिए, बीमारी की चिंता मोदी करेगा। अंत में मोदी ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से इस भक्त को ईमानदार सरकार का नेतृत्व करने का मौका मिला है। इस सरकार पर अभी तक घोटालों का दाग नहीं लगा है। हम यह भी वादा करते हैं कि महामिलावटी लोगों के समूह से हम किसी को ठगी का शिकार नहीं होने देंगे।

    आतंकियों को घर में घुस कर मारा
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको आतंकियों के घर में घुसकर मारनेवाला चाहिए या उन्हें शह देनेवाला। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है, जहां के आदिवासी समाज भी अंग्रेजों से लोहा लिया, उनके दांत खट्टे किये। आज वही शक्तियां अस्थिर करने की फिराक में हैं, उन्हें कुचलने के लिए संथाल में पूरी शक्ति के साथ कमल खिलाना है। प्रधानमंत्री ने एकलव्य का उदाहरण सामने रखते हुए कहा कि आदिवासी कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आप हमें अपना मान लीजिए, हम विकास करके देंगे।
    बाबा के दरबार में मोदी ने टेका मत्था: सभास्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के दरबार में जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। भाषण के दौरान रैली में जुटी भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगा रही थी। भीड़ को देख कर मोदी ने कहा कि आज का सैलाब यह बता रहा है कि 23 मई को क्या होनेवाला है।

    संथाल में 2500 करोड़ की लागत से रोड का जाल बिछाया गया : मुख्यमंत्री
    देवघर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार आयी, तो संथाल परगना समेत पूरे राज्य में विकास की गति बढ़ी। देवघर में एम्स बना, दुमका में मेडिकल कॉलेज, दुमका में 500 बेड के अस्पताल का निर्माण और कुंडा एयरपोर्ट विस्तारीकरण हुआ। साथ ही संथाल में आवागमन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 2500 करोड़ की लागत से रोड का जाल बिछाया गया। संथाल समाज की भाषा और संस्कृति जिसके लिए सिदो कान्हो, चांद भैरव जैसे वीरों की शहादत हुई थी। इसको अक्षुण्ण रखने का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ। आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद आज संथाल भाषा और संस्कृति के लिए भाजपा ने कार्य किया। जब भी भाजपा सत्ता में आयी हमेशा आदिवासी हित में कार्य किया। मुख्यमंत्री बुधवार को देवघर स्थित कुंडा एयरपोर्ट में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि सुरक्षित और विकसित भारत के लिए संथाल परगना का तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी को दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल के बशीरहाट में ममता बनर्जी पर बरसे प्रधानमंत्री
    Next Article सीआरपीएफ के कारण ही जान बची : अमित शाह
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा

      September 2, 2026

      JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

      September 2, 2026

      धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 130 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त

      September 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      • धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 130 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version