Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»17वीं लोकसभा में पहुंचे 49 विधायक
    Top Story

    17वीं लोकसभा में पहुंचे 49 विधायक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में 49 विधायक, दो विधान परिषद सदस्य और चार राज्यसभा सांसदों ने जीत हासिल की है। इससे आने वाले कुछ महीनों में चुनाव आयोग को 16 राज्यों में उपचुनाव कराना पड़ सकता है। इस सूची में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है, जहां 11 विधायक सांसद बने हैं। बिहार में पांच विधायक और दो विधान परिषद सदस्य सांसद चुने गये हैं।
    कुल 41 विधानसभा सीटों और दो विधान परिषद सदस्य पदों के लिए अगले छह महीने के अंदर चुनाव होंगे, क्योंकि नये चुने गये सांसदों को इस्तीफा देना होगा। इसमें ओडिशा की भी दो विधानसभा सीटें शामिल हैं, जहां सीएम नवीन पटनायक को हिंजिली या बीजेपुर में से एक सीट को चुनना होगा। इस बीच महाराष्ट्र की छह विधानसभा सीटों और झारखंड की दो तथा हरियाणा की एक सीट पर उपचुनाव नहीं होंगे, क्योंकि वहां पर अगले छह महीने में चुनाव होना है।
    उधर, एसपी-बीएसपी गठबंधन को यूपी में आने वाले छह महीने में एक और टेस्ट से गुजरना होगा। राज्य में कुल 11 सीटों गोविंदनगर, टुंडला, लखनऊ कैंट, गंगोह, बल्हा, मानिकपुर, इगलास, जैदपुर, प्रतापगढ़, जलालपुर और रामपुर में उपचुनाव होंगे। बता दें कि तीन नए सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और एसपी सिंह यूपी की वर्तमान योगी सरकार में मंत्री हैं।
    बिहार में भी पांच विधानसभा और दो विधान परिषद सीटों पर अगले छह महीने में चुनाव कराने पड़ेंगे। ये पांच सीटें हैं-सिमरी बख्तियारपुर, दरौंधा, बेल्हर, नाथनगर और किशनगंज। नीतीश सरकार के तीन मंत्री राजीव रंजन सिंह, दिनेश चंद्र यादव (दोनों जेडीयू के) और पशुपति कुमार पारस (एलजेपी) लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। अब उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

    49 legislators arrived in 17th Lok Sabha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेंद्र मोदी ने बीते 5 वर्षों में सहयोग के लिए जनता से जताया आभार
    Next Article बिजली की लचर व्यवस्था से झल्लाये जिलेवासियों के सब्र का बांध टूटा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version