Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ICC World Cup 2019: इंग्लैंड ने किया बड़ी जीत से आगाज
    Top Story

    ICC World Cup 2019: इंग्लैंड ने किया बड़ी जीत से आगाज

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन : बेन स्टोक्स की अगुआई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की उपयोगी अर्धशतकीय पारियों तथा जोफ्रा आर्चर की कातिलाना गेंदबाजी से खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां साउथ अफ्रीका को एकतरफा मैच में 104 रन से करारी शिकस्त देकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया।

    इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 311 रन बनाए। जेसन रॉय (53 गेंदों पर 56 रन) और जो रूट (59 गेंदों पर 53 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़कर इंग्लैंड को शुरुआती झटके से उबारा। इन दोनों के लगातार ओवरों में आउट होने के बाद इयोन मॉर्गन (60 गेंदों पर 57) और स्टोक्स (79 गेंदों पर 89) ने चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। ओवल की पिच पर अपेक्षित उछाल नहीं था और ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट जमाना आसान नहीं रहा लेकिन आर्चर ने अपनी शॉर्ट पिच गेंदों का अच्छा इस्तेमाल करके साउथ अफ्रीकी खेमे में दहशत फैला दी।

    साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डि कॉक (74 गेंदों पर 68) और रोसी वान डर डुसेन (61 गेंदों पर 50) ने अर्धशतक जमाए लेकिन उसकी टीम 39.5 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई। यह विश्व कप में साउथ अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी हार है। आर्चर ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। स्टोक्स ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 12 रन देकर दो पुछल्ले बल्लेबाजों को पविलियन भेजा। लियाम प्लंकेट ने भी 37 रन देकर दो विकेट लिए।

    आर्चर की तेजी से उठती गेंद पहले हाशिम अमला के हेलमेट से लगी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इससे साउथ अफ्रीका की सारी रणनीति गड़बड़ा गयी। आर्चर ने इसके बाद एडेन मार्कराम (11) को अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर स्लिप में कैच कराया और फिर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (पांच) को मैच की सबसे शॉर्ट पिच गेंद पर कैच देने के लिए मजबूर किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस का ट्वीट- देश विकास में हम मोदी के साथ
    Next Article UP: महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

      July 4, 2025

      महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया

      July 4, 2025

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version