Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WC: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रन से हराया
    Top Story

    WC: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रन से हराया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 21, 2019Updated:June 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नॉटिंगम : बांग्लादेशी बल्लेबाजों के जुझारूपन ने मैच को एकबारगी रोमांचक बना डाला लेकिन ऑस्ट्रेलियाई रनों के पहाड़ के आगे गुरुवार को विश्व कप के बड़े स्कोर वाले मैच में 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश का दावा पुख्ता कर लिया है।

    डेविड वॉर्नर के 147 गेंद में 166 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 381 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 333 रन जोड़े जो एक दिवसीय क्रिकेट में उसका सर्वोच्च स्कोर है। मुशफिकुर रहीम 97 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 106 रन बनाकर नाबाद रहे। तामिम इकबाल (62), महमूदुल्लाह (69) और शाकिब अल हसन (41) ने भी उम्दा पारियां खेलीं। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम छह मैचों में 10 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि बांग्लादेश छह मैचों में पांच अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

    इससे पहले वार्नर की 166 रन की जिम्मेदाराना पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 381 रन बनाए। वॉर्नर का यह टूर्नमेंट में दूसरा शतक था। आम तौर पर आक्रामक खेलने वाले वॉर्नर ने अपने स्वभाव के विपरीत जाकर संयम का परिचय दिया। उन्होंने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए अपना 16वां वनडे शतक पूरा किया।

    वॉर्नर के 14 चौके, पांच छक्के
    अपनी छठी 150 रन से अधिक की पारी खेलने वाले वॉर्नर ने 147 गेंदों का सामना करके 14 चौके और पांच छक्के लगाए। पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले वॉर्नर ने कप्तान आरोन फिंच (53) के साथ 121 रन जोड़े और फिर उसमान ख्वाजा (89) के साथ 192 रन की साझेदारी की। ग्लेन मैक्सवेल ने आखिर में 10 गेंद में 32 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और दो चौके लगाए। वह ख्वाजा के साथ गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए।

    बारिश के कारण थोड़ी देर रुका खेल
    बारिश के कारण खेल उस समय रोकना पड़ा जब एक ओवर ही बाकी था । उसके बाद मार्कस स्टॉइनिस (17) और एलेक्स कैरी (11) ने आखिरी ओवर में मुस्तफिजुर रहमान को 13 रन जड़े। ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप में यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। मध्यम तेज गेंदबाज सौम्य सरकार ने 58 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि रहमान को एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUS ने धमकाया, ईरान के साथ आया रूस
    Next Article कुल्लू: खाई में गिरी बस, अब तक मिले 44 शव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version