कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक भयानक हादसा हो गया है। बंजर क्षेत्र में 60 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस घटना के बाद अबतक 44 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया, ’44 शव बरामद किए जा चुके हैं, 35 लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।’ बता दें कि 60 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस बंजर से गड़ागुशैणी की ओर जा रही थी, तभी यह घटना घटित हो गई।