Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सोहराय भवन बना हेमंत सोरेन के गले की फांस
    Top Story

    सोहराय भवन बना हेमंत सोरेन के गले की फांस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 27, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कार्रवाई के आदेश के बाद राजनीतिक भूचाल, महाधिवक्ता से राय लेकर सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश

    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरमू रोड स्थित सोहराय भवन निर्माण के मामले में सरकार ने कार्रवाई का आदेश दिया है। 20 मई 2019 को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने रांची कमिश्नर को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जांच रिपोर्ट और महाधिवक्ता की राय संलग्न कर भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट और महाधिवक्ता की राय के आधार पर जरूरी कार्रवाई कर विभाग को सूचित करें। जानकारी के मुताबिक, सोहराय भवन जिस जमीन पर बना है, उसकी डीड हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से है।
    यह जमीन किसी आदिवासी की थी। इसे कोई बाहर का व्यक्ति नहीं खरीद सकता है। बाद में उसी जमीन पर सोहराय भवन का निर्माण किया गया। एडवोकेट जनरल अजीत कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा इस संदर्भ में मंतव्य मांगा गया था। इस पर सरकार को सुझाव दिया गया है। कहा गया है कि सोहराय भवन की जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है। कारण नियम के अनुसार कोई भी आदिवासी अपनी जमीन दूसरे आदिवासी को तभी बेच सकता है, जब वह उसी थाना का निवासी हो और इसमें डीसी का परमिशन भी जरूरी है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है।
    राजनीतिक तौर पर बड़ा कदम
    हेमंत सोरेन अभी विधानसभा में विपक्षी दल के नेता हैं। झामुमो झारखंड में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण विपक्षी पार्टी है। भाजपा के बाद झामुमो ही वह राजनीतिक दल है, जिसका जनाधार सबसे अधिक है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला झामुमो से ही होगा। इस लिहाज से सरकार द्वारा सोहराय भवन के मामले में कार्रवाई किया जाना राजनीतिक तौर पर भी बड़ा कदम है।
    जमीन खरीद की शिकायत की गयी थी
    नियमों का उल्लंघन करके आदिवासी जमीन खरीदने और आदिवासी जमीन पर सोहराय भवन का निर्माण करने की शिकायत सरकार के पास की गयी थी। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन और अन्य के द्वारा शिकायत की गयी थी कि सोहराय भवन का निर्माण आदिवासी जमीन पर हुआ है। जमीन की खरीद में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। इसलिए सोहराय भवन के मालिक पर कार्रवाई की जाये।
    दाने दाने को मोहताज राजू का परिवार
    सोहराय भवन जिस जमीन पर बना है, वह पहले राजू उरांव की थी। उसने ही हेमंत की पत्नी कल्पना मुर्मू के हाथों इस जमीन को बेचा था। बाकायदा इसकी रजिस्ट्री भी हुई। लेकिन आज उसी राजू उरांव क के परिवार का कहना है कि परिवार दाने-दाने का मोहताज हो गया है। अरगोड़ा ढेला टोली में रहनेवाले राजू उरांव के परिवार ने कहा कि जमीन बेचने के बाद वे पछता रहे हं। बता दें कि राजू उरांव के परिवार ने पहले भी आरोप लगाया था कि शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री रहते वक्त हेमंत ने उनकी अरगोड़ा स्थित 48 डिसमिल जमीन बहला-फुसला कर कौड़ी के भाव ले ली। हेमंत ने जमीन को अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू, पिता अंपा मांझी के नाम पर रजिस्ट्री करा ली। इसके बदले जमीन के असली मालिक राजू उरांव और उसके परिवार के लोगों को मात्र दस से पंद्रह लाख रुपये दिये गये, जबकि जमीन की मौजूदा कीमत लगभग दस करोड़ रुपये है।
    10 करोड़ की थी जमीन और मिले 10 लाख रुपये
    राजू उरांव ने 2016 में जमीन के कागजात भी दिखाये। उससे यह स्पष्ट है कि जमीन 48 डिसमिल है। जमीन की कीमत कम से कम 20 लाख रुपये प्रति डिसमिल है। व्यावसायिक उपयोग के लिए इससे अच्छी जमीन कोई हो ही नहीं सकती। ऐसे में उस क्षेत्र में जहां 30 लाख रुपये में जमीन मिलना संभव नहीं था, वहां हेमंत सोरेन ने पूरे परिवार को 20 लाख रुपये प्रति डिसमिल देने की बात कही थी।
    राजू उरांव ने कहा था कि कुल मिलाकर जमीन की पूरी कीमत 9 करोड़ 60 लाख होती थी, लेकिन कब्जा करने के बाद मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर बुलाया गया। वहां हेमंत सोरेन के लोगों ने दिखाया कि जमीन के संबंध में तुमने पहले से करीब 10 लाख रुपये ले रखे हैं। पूछताछ करने पर उन लोगों ने उन कागजात को भी राजू के सामने रख दिया, जिस पर राजू से अंगूठा लगवाये थे। लेकिन राजू का कहना है कि मुझे इतने पैसे दिये ही नहीं गये थे। हो सकता है दलालों ने खा लिये हों।
    जमीन की कागजी हकीकत
    पूरी जमीन राजू उरांव के दादा शीतल उरांव की थी। शीतल के चार बेटे थे। बड़ा बेटा महादेव उरांव, सहदेव, मदरू और सबसे छोटा महली उरांव। इसमें दोनों मझले बेटे सहदेव और मदरू की मौत हो चुकी है। जमीन महादेव और महली के नाम पर थी। इसमें महादेव के पांच बेटे हैं। बिरसा उरांव, लालू गाड़ी, महेश उरांव, मोतून गाड़ी और शीतल गाड़ी है। वहीं दूसरे भाई महली गाड़ी के दो बेटे हैं, जिनमें राजू उरांव और राजन गाड़ी शामिल हैं। हेमंत सोरेन ने राजू उरांव और उसके तमाम चचेरे भाइयोें को समझा बुझा कर पूरी जमीन को अपनी पत्नी कल्पना के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली थी। इसमें राजू उरांव को जमीन के हिस्से के 4 करोड़ 80 लाख रुपये और उसके पांच चचेरे भाइयों को 4 करोड़ 80 लाख रुपये मिलने थे।
    भूखंड पर बना मैरेज हॉल
    जहां एक ओर राजू उरांव का परिवार भिखारियों की जिंदगी जी रहा है, वहीं उसके बाप दादा की जमीन पर आलीशान मैरेज हॉल बन गया है। कंस्ट्रक्शन का काम भी पूरा हो गया है। करीब 50 कमरों के बने मैरेज हॉल में तमाम सुविधाएं हैं। राजू उरांव और उसका पूरा परिवार रोजाना उक्त मैरेज हॉल को देखकर खून के आंसू रोता है, लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। सोहराय भवन के सामने आते ही राजू उरांव की आंखें भर आती हैं।
    बहरहाल देखना होगा कि आखिरकार विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में इसे राजनीतिक रंग देना शुरू हो गया है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। अब इस सीएनटी-एसपीटी को लेकर क्या कुछ सामने आता है देखना दिलचस्प होगा।

    देवाशीष गुप्ता की रिपोर्ट जारी हो : झामुमो
    झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव है, इसलिए सरकार इस तरह के गलत हथकंडे अपना रही है। सरकार देवाशीष गुप्ता की रिपोर्ट, जिसका गठन इसी सरकार ने किया, को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की पत्नी इसी मोहल्ले की निवासी हैं। उन्होंने सरकार पर गलत भावना से इस तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और साथ ही एसआइटी की जांच रिपोर्ट पर भी समुचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआइटी की रिपोर्ट में भाजपा के कई नेताओं, मसलन दिनेश उरांव, हेमलाल मुर्मू, जेबी तुबिद, लुइस मरांडी और अन्य के नाम हैं। यदि ईमानदारी से मामले की जांच करायी जाये, तो भाजपा नेताओं के चेहरे भी बेनकाब हो जायेंगे। पांडेय ने मांग की कि राज्य सरकार देवाशीष गुप्ता की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे और उसमें जिनके भी नाम आये हैं, उन पर इमानदारी से कार्रवाई करे। आखिर सरकार उस रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं कर रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमॉब लिंचिंग की घटना से आहत हूं : PM
    Next Article WC: पाक ने न्यू जीलैंड को हराया, बाबर छाए
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version