Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मॉब लिंचिंग की घटना से आहत हूं : PM
    Top Story

    मॉब लिंचिंग की घटना से आहत हूं : PM

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 27, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरायकेला में भीड़ की हिंसा में तबरेज की मौत को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। राज्यसभा में बुधवार को राष्टÑपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरायकेला की घटना से वह बहुत आहत हुए हैं, लेकिन इसके लिए पूरे राज्य को दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह कहना कि झारखंड मॉब लिंचिंग का अड्डा बन गया है, ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या झारखंड राज्य को दोषी बता देना सही है? जो बुरा हुआ है, उसे अलग करें। लेकिन सबको कठघरे में रख कर राजनीति तो कर लेंगे। पूरे झारखंड को बदनाम करने का हक हमें नहीं है। वहां भी सज्जनों की भरमार है। न्याय हो, इसके लिए कानूनी व्यवस्था है।
    अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी पूरे तेवर में दिखे। लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस पर बरसने के एक दिन बाद उन्होंने राज्यसभा में भी कांग्रेस पर तीखे वार किये। प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ‘जनादेश पर सवाल उठाने वालों’, हार का ठीकरा इवीएम पर फोड़ने वालों पर जम कर हमला बोला। गालिब के शेर ‘ताउम्र गालिब यह भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आइना साफ करता रहा’ के जरिये इवीएम की बहानेबाजी को लेकर विपक्ष पर तीखा तंज भी कसा।
    कांग्रेस पर देश की जनता और मतदाता का अपमान का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं कि कांग्रेस जीते, तो देश जीता और कांग्रेस हारी, तो देश हार गया। मोदी ने इसके साथ ही ‘एक देश, एक चुनाव’ के मुद्दे पर बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में न आने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
    चर्चा में खट्टापन, मीठापन, व्यंग्य, आक्रोश सब कुछ रहा
    पीएम ने कहा कि पिछले दो दिन से जो चर्चा चल रही है, उसमें गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह समेत करीब 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया। सबने अपने-अपने तरीके से अपनी बात बतायी है। कहीं खट्टापन भी था, कहीं तीखापन भी था। कभी व्यंग्य भी था, कहीं आक्रोश भी था। कहीं पर रचनात्मक सुझाव भी थे, कहीं जनता जनार्दन का अभिवादन भी था। हर तरह के भाव यहां प्रकट हुए हैं। कुछ लोग वे भी थे, जिन्हें मैदान में जाने का मौका नहीं मिला, तो वहां जो गुस्सा निकालना था, उसे यहां निकाला।
    दशकों बाद दोबारा एक पूर्ण बहुमतवाली सरकार बनी
    पीएम ने कहा, यह चुनाव बहुत खास रहा। कई दशकों के बाद दोबारा एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनना भारत के मतदाताओं के मन में राजनीतिक स्थिरता का महत्व क्या है और एक परिपक्व मतदाता क्या चाहता है, इसकी सुगंध महसूस हो रही है। यह सिर्फ इस चुनाव की बात नहीं है।
    आप चुनाव जीत गये, लेकिन देश हार गया कहना जनता का अपमान
    पीएम मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि मुझे देश के कोने-कोने में जनता जनार्दन का दर्शन करने का मौका मिला। लेकिन भारत का एक परिपक्व लोकतंत्र हो, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हो, यह सभी की कामना है। चुनाव की ग्लोबल वैल्यू होती है। उस समय अपनी सोच की मर्यादाओं के कारण, विचारों में पनपी हुई विकृति के कारण इतने बड़े जनादेश को हम यह कह दें कि आप तो चुनाव जीत गये, लेकिन देश चुनाव हार गया, मैं समझता हूं कि इससे बड़ा भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं हो सकता। इससे बड़ा जनता-जनार्दन का अपमान नहीं हो सकता।

    बिहार में चमकी बुखार सरकारों की सबसे बड़ी विफलता
    अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के चमकी बुखार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, यह बीमारी सरकारों की सबसे बड़ी विफलताओं में शामिल है। हम सबको इसको गंभीरता से लेना होगा। पूर्वी यूपी में अच्छी स्थिति नजर आ रही है, पर बड़ा क्लेम नहीं कर सकते हैं। मुझे विश्वास है कि जो यह दुखद स्थिति है, उससे जल्दी हम बाहर निकल जायेंगे। मैं राज्य सरकार से संपर्क में हूं। मैंने तुरंत अपने हेल्थ मिनिस्टर को वहां दौड़ाया। जितना जल्दी हो सके, इससे लोगों को निकालेंगे। पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान के जरिये लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। ऐसी समस्याओं से लोगों को बचाने के लिए काम करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस्तीफे पर अड़े राहुल, सांसदों की मांग ठुकरायी
    Next Article सोहराय भवन बना हेमंत सोरेन के गले की फांस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version