Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुरुजी तो गये, अब बेटा-बहू भी जायेंगे : CM
    Top Story

    गुरुजी तो गये, अब बेटा-बहू भी जायेंगे : CM

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 2, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मिशन 2019 विधानसभा को लेकर झारखंड भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। अबकी बार 65 पार के नारे को जमीन पर उतारने के लिए झारखंड भाजपा ने तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। संगठन के स्तर पर तमाम कील कांटे दुरुस्त किये जा रहे हैं। सोमवार को इस कड़ी में रांची में भाजपा की विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पूरी रणनीति विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार की गयी। पहले की तरह ही भाजपा ने इस बार भी विधानसभा चुनाव में सदस्यता अभियान को मूलमंत्र बनाया है। यही वजह है कि कोर कमेटी की बैठक में मुख्य फोकस सदस्यता अभियान पर रहा और तय किया गया कि 10 अगस्त तक 25 लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे। बैठक में एक-एक सीट पर मंथन हुआ और चुनाव जीतने की रणनीति बनायी गयी। इस बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है और इस कारण हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दुमका से गुरुजी गये और इस बार विधानसभा चुनाव में बेटा-बहू भी हारेंगे। संथाल परगना अब भाजपा का होगा।

    अब झारखंड से खत्म होगा परिवारवाद 

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंडित नेहरू के समय से कांग्रेस पार्टी में चल रहे परिवारवाद को जनता ने इस बार नकार दिया। जनता ने देश को परिवारवाद के संक्रमण से मुक्त कर दिया है। झारखंड में भी तीन-चार महीने में होनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता परिवारवाद का सफाया कर देगी। कहा कि झारखंड की जनता ने भी विकास का स्वाद चख लिया है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए यहां की जनता ने अपार प्यार दिया है।

    राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा करती है राजनीति 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टियों की तरह लूट-खसोट के लिए राजनीति नहीं करती है और न ही सत्ता की राजनीति करती है। भाजपा की राजनीति का मूलमंत्र है राष्ट्रवाद। कहा कि राष्ट्रवाद का मतलब होता है देश में रहनेवाले हर व्यक्ति का विकास, साथ और विश्वास। पिछले पांच वर्षों में देश की जनता को पहली बार अहसास हुआ कि उनको साथ लेकर सरकार उनका विकास कर रही है और यही वजह रही कि जनता ने इस बार नया इतिहास लिखा। पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ देश में गैर कांग्रेसी सरकार बनी।

    छह से शुरू होगा सदस्यता अभियान 

    कोर कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि छह जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। यह अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। छह जुलाई को मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक और पार्टी के बड़े-छोटे पदाधिकारी बूथ पर उपस्थित रहेंगे और कम से कम 100 सदस्य बनायेंगे। कहा कि पांच जुलाई तक मंडल स्तर तक कोर कमेटी का गठन कर लिया जायेगा। चार सितंबर तक मंडल स्तर पर कोर कमेटी की बैठक करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि सात जुलाई से 15 सितंबर तक जल संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।

    इसी महीने संथाल आ सकते हैं अमित शाह 

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी महीने संथाल दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार अमित शाह मिशन 2019 विधानसभा का विगुल संथाल की धरती से फूंकेंगे। वह विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा करेंगे।

    बैठक में थे उपस्थित 

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सौदान सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश,  अनंत ओझा, नवीन जयसवाल, गंगोत्री कुजूर, बिमला प्रधान, लक्ष्मण टुडू, जीतूचरण राम, सुबोध सिंह गुड्डू, शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयह जरूरी नही कि धोनी हमेशा सही निर्णय लेगें: रोहित शर्मा
    Next Article झारखंड में विधायकों के दामन पर लगते रहे हैं दाग
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025

      निजी विद्यालयों को तीन दिनों में आरक्षित सीटों पर नामांकन पूरा करने का निर्देश

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त
      • कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version