Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में विधायकों के दामन पर लगते रहे हैं दाग
    Top Story

    झारखंड में विधायकों के दामन पर लगते रहे हैं दाग

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 2, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाल-चरित्र और चेहरा पर उठते रहे हैं सवाल
    विधायक शिवपूजन के दामन पर दाग
    झाविमो के विधायक डॉ प्रदीप यादव के ठीक पहले पलामू के हुसैनाबाद के जपला की एक सरकारी शिक्षिका ने बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता पर यौन सह मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बीते जून महीने में शिक्षिका ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। शिक्षिका ने कहा है कि कुछ दिनों से विधायक कुशवाहा गेस्ट हाउस बुला रहे हैं। इनकार करने पर मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं। महिला का आरोप है कि इसमें स्कूल के प्राचार्य रामेश्वर मेहता भी विधायक की मदद कर रहे थे। परेशान होकर उसने अपना ट्रांसफर करवा लिया है, लेकिन अब भी किसी न किसी प्रकार से उन्हें परेशान किया जा रहा है। हालांकि विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता इसे बेबुनियाद बता रहे हैं।
    भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को भी घेरा था एक महिला ने
    भाजपा महिला विंग की एक नेता ने पार्टी के ही विधायक पर सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने विधायक ढुल्लू महतो पर यौन शोषण के आरोप लगाये हैं और इसकी प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी। उस वक्त एक वीडियो वायरल हुआ था, उसमें महिला रोती हुई दिख रही थी। वह भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप लगा रही थी। वीडियो में महिला ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपने आॅफिस में मेरे गालों और कमर को छूते थे। वहीं पर उन्होंने यौन शोषण किया।
    वीडियो में महिला कहती हुई दिख रही थी कि यह मेरी पहली चेतावनी है। मुझे इंसाफ दो। हालांकि आरोपी विधायक ढुल्लू महतो ने सिरे से इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि यह राजनीतिक रंजिश के कारण किया जा रहा है। विधायक ने महिला की तर्ज पर प्रेस कांफ्रेंस में अपनी सफाई दी थी।
    जानकी पर भी जबरन संबंध बनाने का आरोप
    इससे पहले एक महिला ने विधायक जानकी यादव पर यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया था। कोर्ट में दर्ज करायी शिकायत में महिला ने बताया था कि विधायक ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और उससे मारपीट की। खबर के अनुसार महिला झारखंड विकास मोर्चा से जुड़ी हुई है। उसने इस संबंध में कोडरमा अदालत में अपनी शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने बताया कि उसने विधायक जानकी यादव को दस लाख रुपये दिये थे। इसी पैसे से उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा। शिकायत के अनुसार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विधायक उसके पैसे देने में आनाकानी करने लगे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने फरवरी 2015 में यादव से पैसे लौटाने की मांग की थी। उसने कहा कि उसे रांची के एक होटल में बुलाया गया था। वहां उसे केवल 25,000 रुपये दिये गये और जानकी यादव ने होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
    वैद्यनाथ राम भी रहे हैं चर्चा में
    राजनीति में चरित्र ही पूंजी होती है, लेकिन झारखंड के नेताओं के दामन पर दाग कोई नयी बात नहीं है। तत्कालीन शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम की भी राजनीति के गलियारे में खूब चर्चा हुई थी। इसे लेकर बैद्यनाथ राम की काफी किरकिरी भी हुई। पार्टी से उनकी अनबन भी इस मामले को लेकर जगजाहिर है। हालांकि वैद्यनाथ राम का भी कहना है कि यह सब उन्हें बदनाम करने की नीयत से किया गया।
    तत्कालीन मंत्री बाटुल को तो शिक्षिका ने पति ही बता दिया
    सत्यानंद झा बाटुल पर तो एक महिला शिक्षिका ने अपना पति बताते हुए उसके बेटे का पिता होने का आरोप लगाया था। प्राइमरी शिक्षिका सोनी देवी ने भाजपा विधायक और तत्कालीन मंत्री सत्यानंद झा बाटुल पर अपना पति और अपने बेटे का पिता होने का आरोप लगाया था। कहा था कि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने 1996 में उससे मंदिर में विधिवत ब्याह किया था। उसके आरोपों से झारखंड में राजनीतिक भूचाल आ गया था। महिला बाटुल को अपने आठ वर्षीय बेटे का पिता बताते हुए डीएनए जांच तक कराने को तैयार थी। उधर, मंत्री सफाई देते फिर रहे थे कि यह सब राजनीतिक साजिश है। उनके विरोधी झूठे आरोप लगवा रहे हैं।
    महिला शिक्षिका जामताड़ा जिले की थी। हालांकि बाद में मामला ठंडा पड़ गया। अब मामला दबा या दबाया गया, यह तो वे दोनों ही जानें। फिलहाल उसकी चर्चा नहीं होती।
    इसके इतर कुछ घटनाएं ऐसी हैं, जिनसे कई दलों के नेता और पदाधिकारी कठघरे में खड़ा होते रहे हैं। हां यह बात अलग है कि सार्वजनिक मंच पर उनके खिलाफ आरोप नहीं लगे, लेकिन झारखंड के राजनीतिक गलियारे में सबकी जुबान पर पति-पत्नी और वो के किस्से खूब प्रचलित हुए। कुछ को तो लव गुरु तक की उपाधि मिल गयी। झारखंड में तो एक नेता ऐसे भी थे, जिन्हें याद ही नहीं था कि उन्होंने कुल कितनी शादियां की थीं। उस कारण उनकी पहचान झारखंड तक ही नहीं, दिल्ली तक हो गयी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुजी तो गये, अब बेटा-बहू भी जायेंगे : CM
    Next Article WC: श्रीलंका ने वेस्ट इंडीज को 23 रन से हराया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध

      November 8, 2026

      सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ

      November 8, 2026

      सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      • दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है
      • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
      • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version