Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गरीबी हटाने में झारखंड नंबर-1
    Top Story

    गरीबी हटाने में झारखंड नंबर-1

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। गरीबी हटाने के मामले में झारखंड दुनिया का सिरमौर बना है। झारखंड के खाते में यह उपलब्धि किसी और ने नहीं, बल्कि संयुक्त राष्टÑ ने डाली है। संयुक्त राष्टÑ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 साल में झारखंड में करीब 92 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। यह सवा तीन करोड़ की आबादी का 28.5 प्रतिशत है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 101 देशों में 2005-06 से 2015-16 के दौरान गरीबी से बाहर निकलने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। इन देशों की रैंकिंग में भारत को पहला स्थान दिया गया है।
    झारखंड में सबसे तेजी से कम हुई गरीबी
    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में गरीबी में कमी के मामले में सर्वाधिक सुधार झारखंड में देखा गया। यहां विभिन्न स्तरों पर गरीबी 2005-06 में 74.9 प्रतिशत से कम होकर 2015-16 में 46.5 प्रतिशत पर आ गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड में 2005-06 में 2.43 करोड़ लोग गरीबी के दलदल में फंसे हुए थे। यह संख्या 2015-16 में घट कर 1.57 करोड़ पर आ गयी। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि गरीबी में यह कमी सभी 10 सूचकांकों में दर्ज की गयी।
    ये थे गरीबी के संकेतक
    संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और आॅक्सफोर्ड पोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव (ओपीएचआइ) ने दुनिया के 101 देशों में विस्तृत अध्ययन कर वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआइ) 2019 नामक यह रिपोर्ट तैयार की है। इन देशों में पोषण की कमी, शिशु मृत्यु दर, खाना बनाने के ईंधन का अभाव, स्वच्छता का अभाव, पेयजल का अभाव, बिजली का अभाव, घरों का अभाव, संपत्तियों का अभाव, कामकाज की खराब गुणवत्ता और हिंसा का खतरा जैसे सूचकांकों के आधार पर अध्ययन किया गया। देशों की रैंकिंग इन सूचकांकों के बारे में एकत्र आंकड़ों के आधार पर की गयी है। रिपोर्ट में 101 देशों में 1.3 अरब लोगों का अध्ययन किया गया। इसमें 31 न्यूनतम आय, 68 मध्यम आय और दो उच्च आय वाले देश थे। ये लोग विभिन्न पहलुओं के आधार पर गरीबी में फंसे थे। गरीबी में कमी को देखने के लिए संयुक्त रूप से करीब दो अरब आबादी के साथ 10 देशों को चिह्नित किया गया। आंकड़ों के आधार पर इन सभी ने सतत विकास लक्ष्य-1 प्राप्त करने के लिए उल्लेखनीय प्रगति की। सतत विकास लक्ष्य-1 से आशय गरीबी को सभी रूपों में हर जगह समाप्त करना है। ये 10 देश बांग्लादेश, कंबोडिया, कांगो, इथियोपिया, हैती, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, पेरू और वियतनाम हैं।
    उल्लेखनीय प्रगति
    रिपोर्ट के अनुसार भारत में स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति से लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक प्रगति दक्षिण एशिया में देखी गयी। भारत में 2006 से 2016 के बीच 27.10 करोड़ लोग, जबकि बांग्लादेश में 2004 से 2014 के बीच 1.90 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। रिपोर्ट के अनुसार 10 चुने गये देशों में भारत और कंबोडिया में एमपीआइ मूल्य में सबसे तेजी से कमी आयी और उन्होंने सर्वाधिक गरीब लोगों को बाहर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2005-06 में भारत के करीब 64 करोड़ लोग (55.1 प्रतिशत) गरीबी में थे। यह संख्या घट कर 2015-16 में 36.9 करोड (27.9 प्रतिशत) पर आ गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधोनी को सात नंबर पर क्यों भेजा
    Next Article यूपी: बारिश और बिजली से 15 लोगों की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      • रूस के थल सेना प्रमुख जनरल ओलेग सल्युकोव को हटाया गया
      • चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
      • घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version