Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रघुवर ने दी आधुनिक ट्रामा सेंटर की सौगात
    Top Story

    रघुवर ने दी आधुनिक ट्रामा सेंटर की सौगात

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्षों से झारखंड के लोगों की मांग को रविवार को मूर्त रूप दिया। उन्होंने झारखंडवासियों को आधुनिक ट्रॉमा सेंटर की सौगात दी। अलग राज्य गठन के बाद से ही इसकी मांग की जा रही थी। ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के साथ ही एम्स की तर्ज पर रिम्स की स्वास्थ्य सेवाओं को पंख लग गये। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। यहां अत्यावधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉमा सेंटर शुरू हो गया। रिम्स कैंपस में एक सादे समारोह में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, छात्रावास और ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय राज्यमंत्री आरके सिंह ने किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह तथा स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने लोगों की सहूलियतें बढ़ाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य सचिव तथा रिम्स निदेशक ने इस क्रम में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया।
    (देखें पेज 03 भी)

    23 सितंबर तक 57 लाख परिवारों को पांच लाख का नि:शुल्क गोल्डेन कार्ड
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का शुभारंभ झारखंड से 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री ने किया था। सरकार ने इस योजना में राज्य के 57 लाख परिवारों को लाभान्वित करने के लिए चार सौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रवधान बजट में किया। अब तक 32 लाख गरीब परिवारों को गोल्डेन कार्ड दिया गया है। करीब 25 लाख परिवार अब भी इस कार्ड से वंचित हैं। 23 सितंबर 2019 तक राज्य के सभी 57 लाख परिवारों को पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि रिम्स और सदर अस्पताल ने इस योजना पर बेहतर कार्य किया है।
    रिम्स झारखंड का मुकुट और गौरव
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रिम्स झारखंड का गौरव है, मुकुट है। रिम्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त संस्थान के तौर पर अपनी पहचान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि रिम्स आधुनिक तकनीकों से युक्त संस्थान के रूप में जाना जाये, इसे ध्यान में रखकर 23.82 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन, 64 करोड़ की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर और 89.70 लाख की लागत से छात्राओं के लिए निर्मित हॉस्टल का उद्घाटन किया गया। मरीजों के साथ रिम्स आने वाले परिजनों को परेशानी न हो, इसके लिए 245 बेड के विश्राम सदन की आधारशिला भी सीएम ने रखी। इसका निर्माण 15 करोड़ की लागत से 15 महीने में होगा।
    गरीब मरीजों के परिजनों को समर्पित है विश्राम सदन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रिम्स में ज्यादातर गरीब मरीज इलाज कराने आते हैं और उनके साथ उनके परिजन भी होते हैं। रिम्स में परिजनों के ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मुझे थी। गरीब मरीजों के परिजनों को होटल या किराये में रहने से उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उनकी इस पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से ही विश्राम सदन बनवाया जा रहा है, जो गरीब मरीजों के परिजनों को समर्पित होगा।
    108 एंबुलेंस सेवा की चर्चित और सफल कहानी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा चर्चा में है। यह जरूरतमंदों को समय पर अपनी सेवा देकर परोपकार की कहानी कह रहा है। इस बात का दंभ नहीं, लेकिन 108 एंबुलेंस सेवा ने अब तक करीब 2.50 लाख लोगों को अपनी सेवा दे चुका है। सबसे अधिक लाभ राज्य के गरीब और जनजाति क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड: भूस्खनल के चलते बदरीनाथ हाइवे बंद
    Next Article महागठबंधन में आल इज नॉट वेल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version