Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»टीम इंडिया का नया कोच कौन?
    Top Story

    टीम इंडिया का नया कोच कौन?

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : वर्ल्ड कप-2019 में भारत खिताब नहीं जीत सका और सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से मिली हार के बाद बाहर हो गया। इसके बाद ही माना जा रहा था कि टीम इंडिया के कोच पद में बदलाव हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के हेड कोच सहित पूरा सपोर्ट स्टाफ बदलने का फैसला किया है। बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीसीसीआई ने इसके लिए कुछ पैमाने तय किए हैं, जो काफी कड़े माने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ नामों पर चर्चा भी हो रही है कि कौन टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच बन सकता है।

    गैरी कर्स्टन
    कोच के रूप में गैरी कर्स्टन का भारतीय क्रिकेट में क्या योगदान है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं। अगर यह पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज इस पद के लिए आवेदन करता है तो वह इसके सबसे बड़े दावेदार होंगे। कर्स्टन की कोचिंग में टीम इंडिया की सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2011 का वर्ल्ड कप खिताब है।
    उम्र: 51, अनुभव: 101 टेस्ट, 185 वनडे, मौजूदा कोच: आरसीबी (आईपीएल)

    टॉम मूडी
    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी टीम इंडिया के कोच पद के लिए दावेदार हो सकते हैं। श्रीलंका को अपनी कोचिंग में साल 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने वाले मूडी साल 2012 से आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं। उनकी कोचिंग में ही एसआरएच की टीम 2016 में चैंपियन बनी। मूडी तकनीकि रूप से बेहद मजबूत हैं साथ ही एक प्लेयर और कोच के रूप में उनके पास लंबा अनुभव है।
    उम्र: 53, अनुभव: 8 टेस्ट, 76 वनडे, मौजूदा कोच: एसआरएच (आईपीएल)

    महेला जयवर्दने
    महेला जयवर्दने श्रीलंका के इस पूर्व बल्लेबाज ने मैदान पर झंडे गाड़ने के बाद से कोचिंग में अपनी पहचान मजबूत करते जा रहे हैं। माहेला तीन साल पहले कोच के तौर पर आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े और इस छोटे से समय में ही मुंबई को दो बार खिताब दिला दिए। इंटरनैशनल क्रिकेट में उन्होंने 600 से ज्यादा मैच खेले हैं और उनका मैदान पर बिताया गया यह लंबा अनुभव किसी भी टीम को फायदा ही मिलेगा।
    उम्र: 42, अनुभव: 149 टेस्ट, 448 वनडे मौजूदा कोच: मुंबई इंडियंस (आईपीएल)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंद महासागर में दबदबे के लिए चीन की चाल
    Next Article नीतीश के हुक्म से RSS नेताओं की ‘जासूसी’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

      May 15, 2025

      शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version