Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»थकिये नहीं पुण्य का काम है : रघुवर दास
    Top Story

    थकिये नहीं पुण्य का काम है : रघुवर दास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 4, 2019Updated:August 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से राज्य के करीब 35 लाख किसानों को आच्छादित करने हेतु सभी जिलों में उपायुक्त और उनकी टीम 24 घंटे डाटा इंट्री और अपडेशन में जुटी हुई है। कृषि सचिव पूजा सिंघल ने जानकारी दी है कि अलग-अलग तीन शिफ्टों में कृषि विभाग और जिला के अधिकारी और कर्मचारी किसानों का निबंधन कर रहे हैं, ताकि उन तक योजना का लाभ पहुंच सके। यह कार्य राज्य के सभी जिलों में अनवरत हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने काम में जुटे हुए लोगों को शनिवार को संदेश भेज कर कहा कि पुण्य का काम है, थकिये नहीं।
    10 अगस्त को योजना का होगा शुभारंभ
    मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ 10 अगस्त को होगा। लगभग 15 लाख किसानों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जायेगी। झारखंड के किसानों को पूर्व से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। अब उन्हें मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ देने की तैयारी में राज्य सरकार जुटी है। इसके तहत पांच एकड़ तक की भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष न्यूनतम पांच हजार और अधिकतम 25 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये मिल रहे हैं। ऐसे में दोनों योजनाओं से राज्य के किसानों को हर साल मिलेगा न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये मिलेंगे।

    Do not get tired is a work of virtue: Raghuvar Das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJK: बाहरी छात्रों को घाटी छोड़ने का निर्देश
    Next Article अमेरिका के मॉल में गोलीबारी, 20 मरे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version